प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पेट्रोल की बोतल लेकर ससुराल पहुंचा दामाद

'अगली बार फिर आऊंगा, गिफ्ट और भी बड़ा होगा', दामाद की ससुराल वालों को धमकी

राजस्थान के झालरापाटन में एक दामाद ने कथित तौर पर पेट्रोल डालकर ससुराल के बाहर खड़े दो वाहनों में आग लगा दी और मौके पर धमकी भरा पत्र छोड़कर फरार हो गया।

अगली बार फिर आऊंगा गिफ्ट और भी बड़ा होगा दामाद की ससुराल वालों को धमकी

Son In Law Sets Fire To Vehicles |

झालावाड़: राजस्थान के झालरापाटन की एन क्लेव कॉलोनी में एक दामाद ने ससुराल पहुंचकर घर के बाहर खड़े दो वाहनों में आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी दामाद कथित तौर पर बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा था और वाहनों में आग लगाने के बाद मौके पर धमकी भरा पत्र छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर झालरापाटन पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश का रहने वाला है आरोपी दामाद

परिजनों के अनुसार, आरोपी दामाद मध्यप्रदेश का रहने वाला है। शनिवार रात वह पेट्रोल की बोतल लेकर ससुराल पहुंचा। आरोप है कि उसने घर के बाहर खड़े दो वाहनों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसी दौरान परिवार की छोटी बेटी की नजर आग लगने की घटना पर पड़ गई। उसने जल्द अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी। घटना के बाद परिवार के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की।

अगली बार फिर आऊंगा और बड़ा तोहफा लाऊंगा

वाहनों में आग लगाने के बाद आरोपी मौके पर एक धमकी भरा पत्र भी छोड़ गया है। पत्र में कथित तौर पर लिखा है- 'अगली बार फिर आऊंगा, गिफ्ट और भी बड़ा होगा। पीछे मत हटना, खेल में और भी मजा आने वाला है'। धमकी भरे इस मैसेज के सामने आने के बाद परिवार में भय का माहौल है। आरोपी की सास अलका गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनका दामाद रात के समय पेट्रोल की बोतल लेकर आया और घर में खड़े दो वाहनों में आग लगा दी। छोटी बेटी ने आग लगते हुए देखा तो परिवार को सूचना दी। 

हो सकता था बड़ा नुकसान

अलका गुप्ता ने कहा कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता और आग ज्यादा बढ़ जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। आसपास के घर भी आग की चपेट में आ सकते थे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद परिवार पूरी तरह डर गया है। वह पूरी रात खौफ के साए में रही। दामाद ने ऐसा कदम क्यों उठाया। इसका कारण परिवार को पता नहीं है। यह वजह दामाद ही बता सकता है। घटना की सूचना के बाद झालरापाटन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी भरे पत्र, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

ये भी पढ़ें- काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- फूट और षड्यंत्र से गुलाम हुआ था भारत
 

Related to this topic: