प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कानपुर में जुए के अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, 13 आरोपी गिरफ्तार और 26,150 रुपये बरामद

कानपुर के घाटमपुर और साढ़ क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 26,150 रुपये नकद और ताश की एक गड्डी बरामद हुई।

कानपुर में जुए के अड्डों पर पुलिस की छापेमारी 13 आरोपी गिरफ्तार और 26150 रुपये बरामद

Kanpur Police Raid Gambling Dens, Arrest 13 and Seize Rs 26,150 |

कानपुर (उत्तर प्रदेश)। कानपुर कमिश्नरेट के थाना घाटमपुर और साढ़ क्षेत्र में चल रहे जुए के कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 13 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जुआरियों से 26,150 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद

पुलिस ने मौके से कुल 26 हजार 150 रुपये नकद और ताश की एक गड्डी बरामद की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से क्षेत्र में जुआ खेले जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार पर घाटमपुर और साढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। पुलिस को आता देख कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई।

13 आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार सभी 13 आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है। 

यह भी पढ़ें:   औरंगाबाद में पुलिस का विशेष अभियान, 27 गिरफ्तार; 420.8 लीटर देसी शराब बरामद

Related to this topic: