प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • संभल: रंगदारी वसूलने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज, शारीरिक शोषण का आरोप लगा कर सिपाही से वसूले थे साढ़े तीन लाख रुपए, सिपाही की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज
  • कानपुर: कल्याणपुर थाने में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षकों और छात्रों की पुरानी लड़ाई के चलते प्रदर्शन, मामले में पुलिस ने कहा- 'छात्रों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, दोनों पक्षों को बैठाकर सुलह का प्रयास किया जा रहा, घटना की पूरी जांच की जा रही है'
  • बरेली: कई टन गन्ने से लदा ट्रक कार पर पलटा, हाइड्रा से हटाया गया ट्रक, घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से रिटायर्ड दरोगा को सुरक्षित निकला
  • लखनऊ: BSP सुप्रीमो मायावती ने पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक बुलाई, पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन पर होगी चर्चा, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
  • देहरादून: 4.75 करोड़ के GST चोरी का बड़ा खुलासा, सात फर्मों पर राज्य कर विभाग की छापेमारी, बिना माल सप्लाई के बनाए जा रहे थे बिल, कार्रवाई के दौरान 1.10 करोड़ रुपये जमा, मामले में राज्य कर विभाग की जांच जारी
  • देहरादून: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का आज उत्तराखंड दौरा, देहरादून में बजट को लेकर महिलाओं से करेंगे संवाद, BJP प्रदेश कार्यालय में दोपहर 1 बजे होगा कार्यक्रम
  • नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर गिरी देहरादून में गंदगी की गाज, शहरी विकास विभाग ने नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना को हटाया, शहर की सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर की कार्रवाई
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर गोली लगने से घायल, साथी गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, 0.315 बोर का तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद
  • चंदौली: रेलवे कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, पुरानी पेंशन बहाली और कर्मचारी एकता के समर्थन में प्रदर्शन, 8 फरवरी 2026 को पटना कूच करने का ऐलान, बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी रहे शामिल

ओवरटेक में हमेशा के लिए गई जिंदगी

मोही घाट में बाइक हादसे में कराटे चैंपियन प्राची और दोस्त की मौत, घटना CCTV में कैद

जिले के मोही घाट पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कराटे की राष्ट्रीय स्तर की चैंपियन छात्रा और उसके दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई।

मोही घाट में बाइक हादसे में कराटे चैंपियन प्राची और दोस्त की मौत घटना cctv में कैद

फाइल फोटो |

पांडुर्णा। जिले के मोही घाट पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कराटे की राष्ट्रीय स्तर की चैंपियन छात्रा और उसके दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का 19 सेकेंड का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

25 फीट गहरे खाई में गिरी

जानकारी के अनुसार, 13 वर्षीय कराते चैंपियन प्राची बिसेंदरे अपने 17 वर्षीय दोस्त जशेश गोलाइट के साथ बाइक से जा रही थी। इसी दौरान दो ट्रकों को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक असंतुलित हो गई और सामने से आ रहे तीसरे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों करीब 25 फीट नीचे खाई में जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

तेज रफ्तार व लापरवाही थी वजह

हादसे का CCTV फुटेज सामने आने के बाद साफ हो गया है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना की बड़ी वजह रही। वीडियो में देखा जा सकता है कि ओवरटेक के दौरान बाइक सीधे ट्रक की चपेट में आ जाती है और कुछ ही पलों में सब खत्म हो जाता है।

पुलिस ने खाई से शव को निकाला

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को खाई से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक से पूछताछ शुरू कर दी है।

प्राची उभरती खिलाड़ी, खेल जगत में शोक

प्राची बिसेंदरे जिले की उभरती कराते खिलाड़ी थी और कई प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन कर चुकी थी। उसकी मौत से खेल जगत और इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पहाड़ी व घाटी में सावधानी जरूरी

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और तेज रफ्तार से बचें।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/grand-shiv-navratri-celebrations-at-mahakal-temple/131597

महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि का भव्य आयोजन, 10 दिनों तक होंगे दिव्य श्रृंगार और विशेष अनुष्ठान

Related to this topic: