प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

करनैलगंज झपटमारी का खुलासा

गोंडा में झपटमारी का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, ₹23 हजार नगद व दो बाइक बरामद

करनैलगंज में कार सवार से ₹1 लाख की झपटमारी का पुलिस ने खुलासा किया। दो आरोपी गिरफ्तार, ₹23 हजार नकद और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद। पढ़ें पूरी खबर।

गोंडा में झपटमारी का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा ₹23 हजार नगद व दो बाइक बरामद

Karnailganj Robbery Case Solved, Two Arrested |

गोंडा (उत्तर प्रदेश)। करनैलगंज सकरौरा ग्रामीण क्षेत्र में कार सवार व्यक्ति से हुई झपटमारी की घटना का करनैलगंज पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना से संबंधित 23 हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

बैग में थे नकद एक लाख रुपये

पुलिस के अनुसार, प्रयागराज निवासी राजकुमार शुक्ला 27 अगस्त को करनैलगंज में वाहन देखने आए थे। कार खड़ी करने के बाद वह पैदल सकरौरा ग्रामीण की ओर जा रहे थे। सरजू बालिका इंटर कॉलेज के पास पीछे से दो बाइकों पर सवार तीन लोगों ने उनका बैग झपट लिया और सकरौरा की ओर फरार हो गए। बैग में जरूरी कागजात के साथ एक लाख रुपये नकद थे।

दो आरोपी बाइक समेत पकड़े गए

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। सुरागरसी के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नरायनपुर मांझा-पोतेदार पुरवा मोड़ के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को बाइक समेत पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से 23 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने साथी सत्यम सिंह के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई थी। आरोपियों के मुताबिक बैग में मिले एक लाख रुपये को आपस में बांट लिया गया था और बरामद रकम उसी घटना से बची धनराशि है।

दोनों आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशु मिश्रा निवासी डायनियागंज, थाना करनैलगंज और आशुतोष सिंह निवासी मोहल्ला बमपुलिस, कस्बा करनैलगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। बरामदगी में एक स्प्लेंडर और एक पल्सर मोटरसाइकिल शामिल है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें: मथुरा में शादी के नाम पर ₹1.15 लाख की ठगी कर दुल्हन साथियों संग फरार, तीन गिरफ्तार

Related to this topic: