बंगलूरू। लोकायुक्त अधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मंगलवार को सुबह 10 सरकारी अधिकारियों से जुड़े परिसरों पर एक साथ छापेमारी की है।
कर्नाटक में छापे में करोड़ों की संपत्ति व आभूषण मिले
आभूषणों और नगदी की तस्वीरें देख लोग भौंचक
बंगलूरू। लोकायुक्त अधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मंगलवार को सुबह 10 सरकारी अधिकारियों से जुड़े परिसरों पर एक साथ छापेमारी की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त के अधिकारियों के छापे में करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज, सोने के आभूषण और नकदी बरामद की गई है। इस बरामदगी की तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
कर्नाटक के मैसूर में लोकायुक्त की छापेमारी हुई है। शहर में हूटगल्ली नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक रामास्वामी सी के आवास पर छापे के दौरान करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज, सोने के गहने और नकदी बरामद की गई है। लोकायुक्त ने दावणगेरे में एपीएमसी के सहायक निदेशक प्रभु जे के आवास पर छापा मारा है और बड़ी मात्रा में गहने और कैश बरामद किए हैं। लोकायुक्त सूत्रों ने कहा कि छापों के नतीजे की जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद स्पष्ट की जाएगी।
उधर, लोकायुक्त के अधिकारियों ने कर्नाटक धरवाड़ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सुभाचंद्रा नाटिकर के आवास और कार्यालय पर छापे मारे। ये छापे अम्बेडकर अध्ययन केंद्र के सामाजिक विज्ञान विभाग के शेट्टर कालोनी स्थित उनके आवास और कोप्पल जिले के तालीकोटी स्थित निजी आवास पर छापे मारे। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई। सुभाचंद्रा सामाजिक विज्ञान विभाग में कार्यरत हैं और कर्नाटक विश्वविद्यालय में अंबेडकर अध्ययन केंद्र के कोआर्डिनेटर हैं। आय से अधिक सम्पति के मामले में राज्यभर में छापे मारे थे।
इसे भी पढ़ेंः
चंडीगढ़ पर बिल को लेकर भगवंत और मोदी सरकार में तकरार
https://www.primenewsnetwork.in/state/center-panjab-chandigarh-tussel/98699