प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कटारे ने सत्र के बीच दिया इस्तीफा

सत्र के बीच कटारे ने दिया इस्तीफा, सिंघार से नहीं बैठ रही थी पटरी

भोपाल | मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

 सत्र के बीच कटारे ने दिया इस्तीफा सिंघार से नहीं बैठ रही थी पटरी

Budget Session 2026 |

​भोपाल | मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कटारे शुक्रवार को दोपहर तक सदन की कार्यवाही में शामिल हुए और अन्य विधायकों के साथ लंच भी किया। लेकिन इसके बाद वे अचानक विधानसभा से निकल गए और कुछ ही देर बाद उनके इस्तीफे की खबर सार्वजनिक हो गई।

​निजी कारणों का हवाला दिया

कटारे ने इस्तीफे में लिखा है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र (अटेर) की जनता और अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, जिसके चलते वे इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को छोड़ रहे हैं।

​पर मतभेद की भी चर्चा

आधिकारिक तौर पर उन्होंने पारिवारिक कारणों को वजह बताया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ उनका तालमेल सही नहीं बैठ रहा था। 'पटरी न बैठने' की चर्चा ने पार्टी के अंदरूनी कलह की ओर इशारा किया है।

​पटवारी करेंगे मामले पर चर्चा

इस्तीफा वायरल होने के बाद हेमंत कटारे ने फिलहाल कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इस मामले पर चर्चा करेंगे। वहीं, उमंग सिंघार ने इसे 'परिवार का मामला' बताते हुए कहा कि वे बैठकर चर्चा करेंगे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

यह भी पढ़े: साधु-फकीर बनकर ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

https://www.primenewsnetwork.in/state/fraudster-posing-as-sadhu-arrested-by-police/144866

Related to this topic: