प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कमला नदी में 3 बच्चों की मौत

कटिहार में दर्दनाक हादसा: कमला नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत, 4 को बचाया गया

कटिहार के फलका थाना क्षेत्र में सावन की तीसरी सोमवारी पर कमला नदी में नहाने के दौरान सात बच्चे गहरे पानी में चले गए, जिनमें से चार को बचा लिया गया, जबकि तीन बच्चों की मौत हो गई।

कटिहार में दर्दनाक हादसा कमला नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत 4 को बचाया गया

Katihar Tragedy: Three Children Drown in Kamla River, Four Rescued |

कटिहार (बिहार)। फलका थाना क्षेत्र में सावन की तीसरी सोमवारी का दिन तीन परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द दे गया। कमला नदी में जल भरने पहुंचे बच्चों के नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सात बच्चे अचानक नदी के गहरे पानी में चले गए। चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोगों ने किसी तरह चार बच्चों को बचा लिया, लेकिन तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका। बताया जा रहा है कि नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था।

नहाने के दौरान बच्चों का पैर फिसला

नहाने के दौरान बच्चों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत के बाद बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया और कोढ़ा अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। तीन मासूमों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। जिन घरों में सावन की सोमवारी को लेकर खुशी थी, वहां अचानक मातम छा गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां-बाप और परिवार के लोगों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिजनों ने प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि सोमवारी पर नदी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई थी। परिजनों ने नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसा दर्द न झेलना पड़े।

यह भी पढ़ें: रायबरेली में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड में गिरी

Related to this topic: