कोतमा (अनूपपुर)। अनूपपुर जिले के कोतमा ब्लॉक मुख्यालय में एक भयानक हादसा हुआ। यहां के व्यस्ततम बस स्टैंड इलाके में 'अग्रवाल लॉज' की चार मंजिला इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई।
कोतमा (अनूपपुर)। अनूपपुर जिले के कोतमा ब्लॉक मुख्यालय में एक भयानक हादसा हुआ। यहां के व्यस्ततम बस स्टैंड इलाके में 'अग्रवाल लॉज' की चार मंजिला इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई। इसके मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना शनिवार शाम की है।
हादसे मे दो की मौत
हादसे में हनुमान दीन यादव (55) और रामकृपाल यादव (50) की मौत हो गई। वहीं रामकिशोर (50), जयप्रकाश (50) और तुलसी भैना घायल हैं। इन सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
क्यों गिरा भवन
अग्रवाल लॉज का निर्माण करीब 10 साल पहले हुआ था। जानकारी के अनुसार, लॉज के बिल्कुल बगल में एक अन्य नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। नए भवन के बेसमेंट के लिए गहरी खुदाई की गई थी। खुदाई वाले हिस्से में काफी समय से पानी भरा हुआ था, जिससे लॉज की नींव धीरे-धीरे कमजोर हो गई। शनिवार शाम को नींव पूरी तरह धंस गई और पूरी इमारत भरभराकर गिर गई।
प्रभावित लोगों को दी जा रही राहत
घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। राहत कार्य में SECL (एसईसीएल) और JMS की रेस्क्यू टीमों के 60 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया। देर रात तक मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम जारी रहा। मलबे में मृतक हनुमान दीन यादव और तीनों घायल लॉज में पाइप और टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे और वहीं ठहरे हुए थे। वहीं रामकृपाल बगल की निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहा था। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। मुख्यमंत्री ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़े: इंदौर में वीडियो कॉल पर छात्र ने खुद को गोली
https://www.primenewsnetwork.in/state/a-student-shot-himself-during-a-video-call-in-indore/154616