प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

‘VIP के नाम पर रायबरेली को बदहाल रखा’, CM योगी ने गिनाए विकास कार्य, विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में विपक्ष पर जोरदार राजनीतिक हमला बोला।

‘vip के नाम पर रायबरेली को बदहाल रखा’ cm योगी ने गिनाए विकास कार्य विपक्ष पर साधा निशाना

‘Kept Rae Bareli Neglected in Name of VIP’, CM Yogi Targets Opposition |

रायबरेली {उत्तर प्रदेश}: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में विपक्ष पर जोरदार राजनीतिक हमला बोला। सीएम योगी ने रायबरेली की बदहाली के लिए दशकों तक राज करने वाले ‘VIP’ नेताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस ने गरीबों का हक मारने का काम किया, जबकि भाजपा सरकार ने रायबरेली को विकास की नई पहचान दी है।

राहुल गांधी और अजय राय पर करारा प्रहार

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर युवाओं को भड़काने और देश की विरासत का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के बाहर जाकर राज्य को अपमानित करते हैं और देश के बाहर जाकर भारत का। वह मनुस्मृति और भारतीय परंपराओं पर टिप्पणी करते हैं, जबकि अगर उन्हें मनु को जानना है तो अथर्ववेद पढ़ना चाहिए। इसके साथ ही अयोध्या दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते हैं और बाहर आकर मछली की दावत उड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि इनका यह दोहरा आचरण देखकर तो गिरगिट भी शरमा जाए। यह वही स्थिति है—मुंह में राम, बगल में छुरी।

879 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

जनसभा से पहले मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक स्थित राणा बेनी माधव बक्श सिंह ऑडिटोरियम परिसर का दौरा किया। वहां उन्होंने 21 करोड़ रुपये की लागत से बने आधुनिक ऑडिटोरियम और विशाल पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन किया। इसके पश्चात उन्होंने 879 करोड़ रुपये की कुल 346 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जिले को बड़ी सौगात दी।

कई मंत्री और भाजपा नेता रहे मौजूद

इस दौरान मंच पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह और सदर विधायक अदिति सिंह समेत शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी व भाजपा नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: क्यूल नदी में नहाने गई 13 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत, खनन के गड्ढों पर ग्रामीणों में आक्रोश

Related to this topic: