प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जनता दर्शन

प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जनता दर्शन, अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शिकायतों के प्राथमिकता से समाधान के निर्देश दिए।

प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जनता दर्शन अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

Keshav Prasad Maurya Holds Janata Darshan in Prayagraj |

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज प्रयागराज सर्किट हाउस में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित कर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में नागरिकों ने व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक महत्व से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के संबंध में उपमुख्यमंत्री जी को अवगत कराया।

पेंशन, छात्रवृत्ति और इलाज समेत कई जनसमस्याएं उपमुख्यमंत्री के सामने उठीं

जनता दर्शन के दौरान वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, छात्रवृत्ति, मार्ग चौड़ीकरण एवं निर्माण, इलाज के लिए आर्थिक सहायता, मंदिर में सोलर लाइट की व्यवस्था सहित विभिन्न जनसमस्याएं उपमुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत की गईं। मौर्य जी ने प्रत्येक फरियादी की बात को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समस्याओं के समाधान में लापरवाही और देरी बर्दाश्त नहीं: मौर्य

उपमुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। पात्र लाभार्थियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराया जाए। पेंशन, छात्रवृत्ति, उपचार सहायता तथा अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित मामलों में पात्रता के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अंतिम पायदान तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार आमजन की सरकार है। सरकार जनता की समस्याओं को सुनती भी है और उनके समाधान के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य भी करती है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुंचाना है। गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा, विद्यार्थी एवं बुजुर्ग सहित प्रत्येक वर्ग के हितों की चिंता सरकार कर रही है।

जनता दर्शन सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद का माध्यम: मौर्य

मौर्य जी ने कहा कि जनता दर्शन केवल शिकायत सुनने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का दायित्व है कि वे जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई करें।

‘प्रयागराज मेरी कर्मभूमि’, जनता का स्नेह और विश्वास सबसे बड़ी ताकत

उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि *प्रयागराज मेरी कर्मभूमि है। यहां की जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। प्रयागराज की जनता के आशीर्वाद से ही मैं आज इस स्थान पर हूं।* यहां के लोगों की समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करना मेरा दायित्व भी है और संकल्प भी।

प्रयागराज के विकास और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर सरकार का जोर

उन्होंने कहा कि प्रयागराज धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण जनपद है। प्रयागराज के विकास और यहां की जनता की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। विकास कार्यों के साथ-साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पहुंचकर क्षेत्र की जनता से मिले मौर्य

जनता दर्शन के उपरांत उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने श्रीमती निर्मला पासवान जी, जिलाध्यक्ष, भाजपा गंगापार, के आवास 265, 7D/2C, पत्रकार कॉलोनी, निकट अर्चना पार्क, अशोक नगर, प्रयागराज पहुंचकर परिवारजनों एवं क्षेत्र की जनता से भेंट की। स्थानीय नागरिकों से संवाद किया तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं जनहित से जुड़े विषयों की जानकारी प्राप्त की।

सेवा, सुशासन और जनसरोकार को सर्वोच्च प्राथमिकता: उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री मौर्य जी ने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ सेवा, सुशासन और जनसरोकार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना के साथ प्रत्येक नागरिक तक सरकार की योजनाओं एवं सुविधाओं को पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है।

यह भी पढ़े:   बांदा में मुर्गी फार्म पर 25 वर्षीय युवक की मौत, फंदे से लटका मिला शव

Related to this topic: