प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लखनऊ में पत्रकारों से बात करते केशव मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य बोले- INDI गठबंधन बिखर चुका, 2027 में भाजपा देगी ‘सरप्राइज’

केशव प्रसाद मौर्य ने INDI गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष बिखर चुका है। उन्होंने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के ‘सरप्राइज’ देने का दावा किया।

केशव प्रसाद मौर्य बोले- indi गठबंधन बिखर चुका 2027 में भाजपा देगी ‘सरप्राइज’

Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि INDI गठबंधन बिखर चुका है। उसमें एकता नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि यह भानुमती का कुनबा जोड़ने के बाद किस प्रकार बिखरता है, इसका दृश्य पूरा देश देख चुका है। विपक्षी दल अपनी मांगें रखना चाहते हैं तो अपनी मांगें रखें, मांग रखने से हम किसी को नहीं रोकेंगे, लेकिन जनता सब देख और समझ रही है।

2027 में जनता देगी विपक्ष को जवाब: मौर्य

मौर्य ने कहा कि विपक्षी दल चुनाव में पराजित होने पर चुनाव आयोग और ईवीएम को दोष देते हैं, जबकि जीत मिलने पर उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में कमी और उनके ग्राफ के गिरने से जोड़ने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि इसका वास्तविक जवाब जनता देगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता अपने मत के माध्यम से जवाब देगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि "सरप्राइज तो हम देंगे", भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह तैयार है। विपक्षी दल अपनी तैयारी करें, भाजपा की अपनी तैयारी है।

हर वर्ग के विकास पर सरकार का जोर

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें समाज के उत्थान, विकास, शिक्षा तथा आमजन के जीवन से जुड़ी आवश्यकताओं और चुनौतियों के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। सरकार का प्रयास है कि किसानों, युवाओं, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों और गरीबों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग का जीवन स्तर बेहतर हो तथा विकास का लाभ अंतिम पायदान तक पहुंचे। डबल इंजन सरकार जनकल्याण और विकास के संकल्प के साथ आगे भी पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करती रहेगी।

यह भी पढ़ें: केशव प्रसाद मौर्य: बांसकार और बसोर समाज के सशक्तिकरण के लिए बांस खेती और बोर्ड गठन का बड़ा ऐलान

Related to this topic: