प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डबल इंजन सरकार का उद्येश्‍य सबका साथ, सबका विकास

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शहीद कैप्टन आयुष यादव की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का सशक्त जनआंदोलन है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शहीद कैप्टन आयुष यादव की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

Keshav Prasad Maurya Offers Tribute at Statue of Martyr Captain Ayush Yadav |

कानपुर/लखनऊ: दिनांक 17-06-26, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज जनपद कानपुर नगर के अपने भ्रमण के दौरान देश की रक्षा में अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले अमर शहीद कैप्टन आयुष यादव जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जी ने शहीद के परिजनों और देश के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

शहीद कैप्टन आयुष यादव प्रतिमा को दी पुष्पांजलि

शहीद कैप्टन आयुष यादव जी को नमन करने के उपरान्त, उप मुख्यमंत्री जी ने राष्ट्रव्यापी स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और स्वयं एक पौधा रोपित किया।


"यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी आह्वान पर शुरू किया गया 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान आज महज एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का एक सशक्त जनआंदोलन बन चुका है।"
— श्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री, उ.प्र.

उप मुख्यमंत्री ने जनसभा और मीडिया को किया संबोधित

उप मुख्यमंत्री जी ने जनसभा और मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान जहां एक ओर हमें अपनी धरती माता और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की प्रेरणा देता है, वहीं दूसरी ओर हमारी अपनी माता जी के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का एक अनूठा माध्यम है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

वृक्षारोपन के अभियान से जुड़ने का किया आह्वाहन 

श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने उत्तर प्रदेश के समस्त नागरिकों, युवाओं और प्रबुद्ध जनों से भावुक अपील करते हुए कहा, "आइए, हम सभी इस पावन अभियान से जुड़ें और अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। न केवल पौधा लगाएं, बल्कि उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लें। आइए मिलकर पर्यावरण संरक्षण का एक अटूट संकल्प लें।"

मौजुद रहे भारी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भारी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक और क्षेत्र की जनता उपस्थित रही, जिन्होंने उप मुख्यमंत्री जी के साथ मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवा, किसान और नारी शक्ति से विकसित भारत का संकल्प हो रहा साकार: केशव प्रसाद मौर्य

Related to this topic: