प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य ने PDA के भविष्य पर उठाए सवाल

SIR पर विपक्ष के बयानबाजी के खिलाफ बरसे केशव प्रसाद मौर्य, PDA के भविष्य पर भी उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने SIR को लेकर विपक्षी दलों के बयानों पर निशाना साधते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया से जुड़े फैसले सर्वसम्मति से लिए हैं।

sir पर विपक्ष के बयानबाजी के खिलाफ बरसे केशव प्रसाद मौर्य pda के भविष्य पर भी उठाए सवाल

केशव प्रसाद मौर्य ने PDA के भविष्य पर उठाए सवाल |

नई दिल्ली: दिल्ली प्रस्थान से पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दलों द्वारा की जा रही बयानबाजी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि SIR से संबंधित निर्णय मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दोनों निर्वाचन आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए हैं। ऐसे में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी सहित विपक्ष के नेताओं द्वारा इस विषय पर की गई बयानबाजी के लिए उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और दुष्प्रचार की राजनीति बंद करनी चाहिए। निर्वाचन आयोग ने भी हाल में स्पष्ट किया है कि SIR से संबंधित निर्णयों को आयोग के सभी सदस्यों की सर्वसम्मत स्वीकृति प्राप्त थी।

केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता को भ्रमित करने की राजनीति अधिक समय तक नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि एक गांव में एक व्यक्ति रहता था, जो बिना भेड़िया आए बार-बार चिल्लाता था- 'भेड़िया आया, भेड़िया आया।' जब वास्तव में भेड़िया आया तो उसकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। विपक्ष के नेताओं की स्थिति भी कुछ ऐसी ही हो गई है। झूठ इतना ही बोलना चाहिए जितना जनता के बीच चल सके, लेकिन विपक्ष के लोग सत्ता वियोग में झूठ बोलने की ऑटोमैटिक मशीन बन चुके हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता अब दुष्प्रचार और झूठ की राजनीति को समझ चुकी है।

भाजपा समाज के हर वर्ग की सेवा कर रही

उन्होंने कहा कि PDA का कोई भविष्य नहीं है। भाजपा ही वास्तविक अर्थों में समाज के हर वर्ग, गरीब, किसान, नौजवान, महिला और वंचित समाज की सेवा कर रही है और आगे भी करती रहेगी। केशव मौर्य ने कहा कि आज परम पूज्य श्रद्धेय अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी साल का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने अशोक सिंघल को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि वे श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख नेताओं में रहे। उन्होंने रामभक्तों और हिंदू समाज को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

मौर्य ने अशोक सिंघल के योगदान को याद कर दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल के योगदान और रामभक्तों के लंबे संघर्ष के परिणामस्वरूप आज श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने हिंदू समाज में जागरण, राष्ट्रभाव और श्रीराम भक्ति की चेतना को व्यापक रूप से आगे बढ़ाने का कार्य किया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज उनकी जन्म शताब्दी के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके योगदान का स्मरण करना हम सभी के लिए गौरव का विषय है।

ये भी पढ़ें- भारत के जीडीपी में पर्यटन क्षेत्र का 5.22% योगदान, 8.46 करोड़ लोगों को मिल रहा है रोजगार
 

Related to this topic: