प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

केशव प्रसाद मौर्य बोले - शंकराचार्य..

शंकराचार्य अविमुक्तेशवरानंद को आंदोलन का पूरा अधिकार है - केशव प्रसाद मौर्य

UP News : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गौ माता तो विश्व की माता हैं ही। इसलिए...

शंकराचार्य अविमुक्तेशवरानंद को आंदोलन का पूरा अधिकार है - केशव प्रसाद मौर्य

शंकराचार्य अविमुक्तेशवरानंद को आंदोलन का पूरा अधिकार है - केशव प्रसाद मौर्य |

UP News : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गौ माता तो विश्व की माता हैं ही। इसलिए उन्हें अलग से दर्जा देने की बात नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यूपी में कहीं भी गौ हत्या नहीं हो रही है और गौ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यह टिप्पणी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा गाय को 'राज्यमाता' का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन की घोषणा किये जाने के एलान को लेकर कही।

डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी में पत्रकारों से कहा कि गौ माता तो विश्व की माता है ही, उन्हें दर्जा देने की बात नहीं होनी चाहिए। जो पहले से ही माता है, उन्हें दर्जा देने की बात क्यों हो रही है। जैसे बाबा विश्वनाथ जी विश्व के नाथ हैं ही, उन्हें दर्जा देने की बात कैसे हो सकती है। मालूम हो कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा लखनऊ में ‘गो प्रतिष्ठा धर्म युद्ध’ के ऐलान किया है। इस बीच डिप्टी सीएम के इस बयान को सरकार और शंकराचार्य के बीच छिड़े विवाद को खत्म करने की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है।

शंकराचार्य द्वारा लखनऊ में गौ हत्या बंद करने के किए जाने वाले आंदोलन को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद जी शंकराचार्य है, भगवान हैं। वह जहां जायेंगे, उनके भक्त स्वागत करेंगे। केशव मौर्य ने कहा कि उन्हें आंदोलन करने का पूरा अधिकार है उनके आने-जाने पर किसी भी प्रकार की रोक-टोक नहीं है। हम उनका सम्मान करते हैं और एक सनातनी होने के नाते हम उनका स्वागत करेंगे। मैं राम भक्त, शिव भक्त, कृष्ण भक्त के नाते, सनातन संस्कृति के नाते मैं भी उनका स्वागत करूंगा। 

केशव प्रसाद ने आश्वस्त किया कि प्रदेश में गौ हत्या की बात तो छोड़िए उन्हें कोई छू भी नहीं सकता। डिप्टी सीएम ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के इस बयान कि 'उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा होती है गौ हत्या’ पर कहा कि गौ माता हमें दूध देती है, हमारा पोषण करती हैं। उन्हें हम माता कह कर पुकारते हैं। उन्होंने कहा कि गौ भक्तों की भावनाओं का सम्मान करते हुए गाय को छेड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

केशव मौर्य ने शंकराचार्य के मुद्दे को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लगातार सरकार कर सवाल खड़ा किये जाने पर कहा कि वह एक ढोंगी व्यक्ति हैं। उन्होंने हमेशा ही राम भक्तों और का दमन किया। वह हमेशा से ही गौ तस्करों का संरक्षण करते आए हैं। 

केशव मौर्या ने कहा, "अखिलेश यादव या कांग्रेस पार्टी जब भी इस तरह के बयानबाजी करती है, तो वह एक राजनीतिक बयान के सिवाय कुछ नहीं होता। अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं और चाहते हैं कि उन्हें किसी भी तरह से कुछ वोट मिल जाए। इसके अलावा उनका कोई मकसद नहीं होता।"

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: