प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

खाटू श्याम जी के भक्तों के लिए बड़ी खबर

सुंदरपुरा के पास बनेगा खाटू श्याम रेलवे स्टेशन

जल्दी ही सुंदरपुरा के पास खाटू श्याम रेलवे स्टेशन बनना शुरु होगा।

सुंदरपुरा के पास बनेगा खाटू श्याम रेलवे स्टेशन

Khatu Shyam Railway Station to Be Built Near Sundarpura |

सीकर, (राजस्थान)। खाटू श्याम जी के भक्तों के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आई है। जल्दी ही सुंदरपुरा के पास नया रेलवे स्टेशन बनना शुरु होगा। रेलवे स्टेशन का नाम खाटू श्याम जी के नाम पर खाटू श्याम जी सुंदरपुरा रखा जाएगा।

स्टेशन का नक्शा व ले आऊट तैयार 

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्टेशन का नक्शा व ले आऊट दिखाते हुए कहा, कि
आठ से नौ महीने के भीतर स्टेशन का काम चालू हो जाएगा। रेलवे स्टेशन के लिए सरकारी जमीन की अच्छी उपलब्धता है और स्टेशन पर सभी प्रकार की सुविधाऐं प्रदान की जायेगी।

बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए यह योजना लाभदायक

सुंदरपुरा से खाटू श्याम जी के मंदिर की दूरी मात्र 11 किलोमीटर है। यहां से मंदिर तक पहुंचना बेहद आसान है, जो बाहरी यात्रियों के लिए बहुत लाभदायक है। अभी सबसे नजदीक का रेलवे स्टेशन रींगस रेलवे स्टेशन है, जो लगभग 17 किमी दूर है। जहां से मंदिर पहुंचने में यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ेंः चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Related to this topic: