प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उज्जैन में चाकूबाजी आरोपियों की निकली परेड

उज्जैन में चाकूबाजी के आरोपियों की निकली परेड, सड़क पर पुलिस ने कराई उठक-बैठक, देखें वीडियो

उज्जैन के गांधीनगर इलाके में चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Knife Attack Accused Paraded in Ujjain

उज्जैन {मध्य प्रदेश}: उज्जैन के गांधीनगर इलाके में चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. रविवार शाम हैदर नामक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने के मामले में चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया.

चाकूबाजी के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को उसी इलाके में पैदल लेकर पहुंची. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपियों का जुलूस निकाला गया. इस दौरान पुलिस ने बीच सड़क पर आरोपियों से कान पकड़वाकर उठक-बैठक भी कराई.

सड़क पर कराई उठक-बैठक

पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों में कानून का डर पैदा करने और आम लोगों को सख्त संदेश देने की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है. पुलिस का कहना है कि शहर की शांति और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात रहा. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: चंदौली में बाढ़ से धान की फसल बर्बाद, किसानों ने मांगा मुआवजा; डीएम ने सर्वे के दिए निर्देश

Related to this topic: