कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीरभूम जिले के मूरारई में चुनावी सभा में कहा कि वे बंगाल में इस विधान सभा...
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीरभूम जिले के मूरारई में चुनावी सभा में कहा कि वे बंगाल में इस विधान सभा चुनाव में भाजपा को परास्त करने के बाद दिल्ली में उस पर धावा बोलेंगी। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वह संसद में महिला आरक्षण बिल के मामले में परास्त हो गई। इस विधेयक को पेश करने के पीछे की सच्चाई का खुलासा हो गया। वह डिलिमिटेशन बिल पारित करा कर बंगाल और दूसरे राज्यों को छिन्न-भिन्न करना चाहती थी।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से अपील की कि भाजपा पर विश्वास नहीं करें। उससे धोखा खा जाएंगे। वह झूठी है और अपना वादा पूरा नहीं करती। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने देश में हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने, लेकिन आज तक उनका वादा पूरा नही हुआ। भाजपा चुनाव में वोट लेने के लिए महिलाओं, युवकों को तीस-तीस हजार रुपए देने का वादा कर रही है। वह कुछ नहीं करेगी। केंद्र सरकार बंगाल के हिस्से का दो लाख करोड़ रुपए का भुगतान नहीं कर रही है।
उन्होने (ममता बनर्जी) जो-जो वादा किया, उसे पूरा किया। उन्होंने लक्खी भंडार, युवा साथी योजना को पूरा किया। उन्होंने युवकों को नौकरी, सभी के लिए पक्का घर, घर-घर पानी समेत कई वादों को दोहराया और कहा कि उनकी सरकार अपने बलबूते पर तमाम कल्याणकारी और विकास की योजनाओं को पूरा कर रही है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831