प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सहारा भूमि घोटाले में कोलकाता ईडी की कार्रवाई

Kolkata : सहारा भूमि घोटाले में ईडी की कार्रवाई

Madhya Pradesh : प्रवर्तन निदेशालय कोलकाता ने सहारा ग्रुप के डिप्टी मैनेजिंग वर्कर ओपी श्रीवास्तव (70) को गिरफ्तार कर लिया है।

kolkata  सहारा भूमि घोटाले में ईडी की कार्रवाई

Kolkata : सहारा भूमि घोटाले में ईडी की कार्रवाई |

Madhya Pradesh : प्रवर्तन निदेशालय कोलकाता ने सहारा ग्रुप के डिप्टी मैनेजिंग वर्कर ओपी श्रीवास्तव (70) को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सहारा समूह की संपत्तियों को औने-पौने दाम पर बेचने और 1.7 लाख करोड़ के मनी लौंडरिंग घोटाले से जुड़ी हुई है। मामले में ईडी ने संबंधित 700 एकड़ से अधिक जमीन अटैच कर चुकी है।  

श्रीवास्तव वही व्यक्ति हैं, जो मप्र में सहारा समूह की जमीनों की अवैध बिक्री के मामले में ईओडब्लू भोपाल की ओर से दायर केस में भी मुख्य आरोपी हैं। मालूम हो कि इससे पहले कई जगह जबलपुर, भोपाल, सागर में जमीन की अवैध बिक्री और हेराफेरी का पता चला था। यह जमीन मंत्री-विधायकों के करीबियों को काफी कम कीमत में बेची गई थी।

मध्यप्रदेश में ईओडब्लू ने इस मामले में जनवरी 2025 में की गई शिकायत के बाद 25 जुलाई को केस दर्ज किया था। लेकिन इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई और न ही 1000 करोड़ से अधिक मूल्य की 500 एकड़ जमीन को अटैच किया गया। ईओड्ब्लू ने श्रीवास्तव के साथ सहारा के सीसीएम सिमांतो रॉय और डिप्टी मैनेजिंग वर्कर जेबी रॉय को भी आरोपी बनाया है। ये तीनों मप्र के सहारा लैंड स्कैम में प्रमुख आरोपी हैं। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/percent-of-sirs-work-was-completed/98503

 

 

Related to this topic: