प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मेसी के कार्यक्रम में हुए बवाल के बाद बदनामी

अब कोलकाता आने से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिचकेंगे

पश्चिंम बंगाल के खेल राज्य मंत्री मनोज तिवारी ने कहा कि साल्टलेक स्टेडियम में हुई घटना से कोलकाता की छवि खराब हुई है और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का कोई भी खिलाड़ी यहां आने से हिचकेगा।

अब कोलकाता आने से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिचकेंगे

अब कोलकाता आने से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिचकेंगे

मेसी के कार्यक्रम में हुए बवाल के बाद हो रही है बदनामी

कोलकाता।
पश्चिंम बंगाल के खेल राज्य मंत्री मनोज तिवारी ने कहा कि साल्टलेक स्टेडियम में हुई घटना से कोलकाता की छवि खराब हुई है और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का कोई भी खिलाड़ी यहां आने से हिचकेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें साल्टलेक स्टोडियम में अफरा-तफरी होने का आशंका थी और इसलिए वे वहां नहीं गए। उन्होंने मेसी के कार्यक्रम में आए आम दर्शकों की इस मांग का समर्थन किया कि कार्यक्रम को आयोजकों को उनके टिकट के पैसे वापस करें। 
राज्य मंत्री मनोज तिवारी ने भाजपा पर साल्टलेक स्टेडियम की घटना को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि घटना के तुरत बाद मुख्यमंत्री ने उसकी जांच करने के लिए जात कमिटी का गठन कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने मेसी से माफी भी मांग ली। मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस कदम को सराहा और कहा कि घटना के लिए पूरी तरह से मेसी के कार्यक्रम के आयोजक जिम्मेदार हैं। उनकी ही लापरवाही के कारण इतनी बड़ी घटना हो गई। आयोजकों ने दर्शकों की भावना की खयाल नहीं किया।

इसे भी पढ़ेंः

ममता को बदनाम करने की साजिश की आशंका ः टीएमसी

https://www.primenewsnetwork.in/state/bengal-messy-programme-tmc-bjp-politics/101232

Related to this topic: