प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कोसीकलां में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

कोसीकलां में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, वाहन से 1200 किलो संदिग्ध पनीर बरामद कर नष्ट कराया

कोसीकलां में खाद्य विभाग ने हाईवे के पास एक वाहन से करीब 1200 किलो संदिग्ध पनीर बरामद किया। जांच में मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर पनीर नष्ट करा दिया गया।

कोसीकलां में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई वाहन से 1200 किलो संदिग्ध पनीर बरामद कर नष्ट कराया

Kosi Kalan: 1,200 Kg Suspected Paneer Seized and Destroyed |

कोसीकलां (उत्तर प्रदेश)। खाद्य विभाग ने मंगलवार को नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे स्थित एक होटल के समीप एक वाहन से करीब 1200 किलो पनीर बरामद किया। विभागीय टीम ने पनीर संदिग्ध पाए जाने के बाद उसे नष्ट करा दिया। त्यौहारी सीजन है ऐसी में मिलावट खोर सक्रीय है जो निरंतर नकली माल की सप्लाई को शहर में खपाने में लगे हुए है इजस कार्यवाही से पूर्व भी इसी तरह की दर्जनों कार्यवाही विभाग द्वारा की गई है पिछले 2 महीने में ही दर्जनों छापेमारी कर कार्यवाहियों से दूषित।

लावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई जारी, बड़ी मछली पर कार्रवाई न होने से सवाल

पदार्थो को जब्त कर नष्ट कराया गया है पर अभी तक कोई भी बड़ी मछली पर कार्यवाही होती दिखी नही है। आम जनता की सेहत से खिलवाड़ कर जहर परोस रहे है। ब्रज में देश दुनिया से यात्री अपनी आस्था प्रगट करने आते है, जिनके सेवन से कभी भी बीमारियों से लोग त्रस्त हो सकते है। 

त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर विभाग की नजर, लाखों का दूषित माल नष्ट

विभाग लगातार सक्रीय होकर कार्यवाही कर रहा है। लाखो रुपये की कीमत का माल जो बाजार में बिकना था, वह दूषित सामिग्री नष्ट की जा चुकी है। आगामी जन्मास्टमी व रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक है। इसी वजह से मिलावट खोर गिद्ध दृष्टि बाजार में दूषित सामिग्री परोसने के लिए लगाए बैठे है

सूचना के बाद होटल के पास छापेमारी, वाहन से बड़ी मात्रा में पनीर बरामद

जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग की टीम को मिलावटी एवं मानकविहीन खाद्य पदार्थों की बिक्री की सूचना काफी समय से मिल रही थी। सूचना पर टीम ने हाईवे स्थित एक होटल के समीप छापेमारी कर पनीर से भरी एक गाड़ी की जांच की। वाहन से बड़ी मात्रा में पनीर बरामद होने के पश्चात इसकी जांच की गई तो उसमें मिलावट पाई गई। 

मानकों पर खरा नहीं उतरा पनीर, मौके पर नष्ट कराया गया

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने पनीर की जांच के बाद उसे मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट करा दिया। विभागीय इस कार्रवाई से खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों का कहना है कि मिलावटी और खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग की टीम मौजूद रही। 

यह भी पढ़े:   नादिमार्ग नरसंहार केस फिर खोलने की मांग, कश्मीरी पंडित पीड़ित के रिश्तेदार ने दोषियों पर कार्रवाई की अपील की

Related to this topic: