प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

5 चोर गिरफ्तार, 37 बाइक बरामद

कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन चोर गिरफ्तार; 37 चोरी की बाइक बरामद

कोटा ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 37 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की है।

कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई 5 वाहन चोर गिरफ्तार 37 चोरी की बाइक बरामद

Kota Rural Police Arrest Five Vehicle Thieves, Recover 37 Stolen Motorcycles |

कोटा,(राजस्थान)। कोटा ग्रामीण पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने "ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग" के तहत कार्रवाई करते हुए 5 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 37 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद बाइकें कोटा ग्रामीण, कोटा शहर, बूंदी, झालावाड़, बारां और मध्यप्रदेश के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार आरोपियों में दिलराज भील (पीपाखेड़ी, थाना सुकेत), टीकम भील (पेटभर, थाना सुनेल, झालावाड़), मोबारिक उर्फ अंगूरिया (खातोली), रमेश कुमार बैरवा (छापल्डा भोलू, थाना चेचट) तथा रवि कुमार बैरवा (छापेडा भोलू, थाना चेचट) शामिल हैं। सभी आरोपियों का पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सार्वजनिक स्थानों और मुख्य सड़कों के किनारे सुनसान जगहों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाया और चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया।

ऐसे पहुंची पुलिस गिरोह तक

एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा तथा घनश्याम मीणा, वृत्ताधिकारी रामगंजमंडी एवं ओमप्रकाश, वृत्ताधिकारी इटावा के सुपरविजन में रामगंजमंडी, इटावा, मोड़क थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त विशेष टीमें गठित की गईं। टीमों ने वाहन चोरी के हॉटस्पॉट चिन्हित किए, पुराने वाहन चोरों की गतिविधियों पर निगरानी रखी, सीसीटीवी फुटेज का तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पीछा करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।

अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोहों के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। बरामद मोटरसाइकिलों के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें वाहन सुपुर्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। 

यह भी पढ़ेंः आस्था और शक्ति के शिखर: भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध और चमत्कारी देवी मंदिर

Related to this topic: