प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मण्डाना पुलिस की जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई

कोटा ग्रामीण पुलिस की जुआ-सट्टे पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार और 15,600 रुपये जब्त

कोटा ग्रामीण पुलिस ने जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 15,600 रुपये की जुआ राशि जब्त की।

कोटा ग्रामीण पुलिस की जुआ-सट्टे पर कार्रवाई 5 आरोपी गिरफ्तार और 15600 रुपये जब्त

Kota Rural Police Arrests 5 in Gambling Case, ₹15,600 Seized |

कोटा (राजस्थान)। कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मण्डाना थाना पुलिस की इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 15 हजार 600 रुपए की जुआ राशि बरामद की गई। पुलिस ने यह कार्रवाई अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की है।

अवैध गतिविधियों पर शिकंजे के लिए विशेष अभियान

पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि अवैध जुआ-सट्टा, अवैध हथियार, मादक पदार्थों की तस्करी और आदतन अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 29 अगस्त को मण्डाना थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

मुखबिर तंत्र के आधार पर जुआ खेल रहे आरोपियों पर कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के सुपरविजन तथा वृत्ताधिकारी अरुण शर्मा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी सुमेरसिंह इंदा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र और लगातार प्रयासों के आधार पर जुआ खेल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

पांच आरोपियों की गिरफ्तारी, 15,600 रुपए जुआ राशि जब्त

पुलिस ने मुकुट बिहारी (38) पुत्र बिरधीलाल मेघवाल, श्याम भाट (40) पुत्र मांगीलाल भाट, दिनेश (40) पुत्र नाथूलाल माली, सद्दाम कुरैशी (30) पुत्र अजीज तथा देवीशंकर (47) पुत्र दुर्गालाल मेघवाल, सभी निवासी केवलनगर, थाना रानपुर, कोटा शहर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से जुआ राशि 15,600 रुपए जब्त की गई।

पुलिस टीम में कई अधिकारी-कर्मचारी शामिल, कांस्टेबल की विशेष भूमिका

कार्रवाई में एएसआई भंवरलाल, हेड कांस्टेबल महावीर प्रसाद, कांस्टेबल इस्लाम मोहम्मद, गोरधनराम, प्रदीपसिंह, पंकज कुमार, महेश कुमार, राजकुमार और मनोज कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल इस्लाम मोहम्मद की विशेष भूमिका रही। 

यह भी पढ़ें:   मथुरा में हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी हिरासत में

Related to this topic: