प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

20 करोड़ से संवरेगा 138 साल पुराना इतिहास

उज्जैन का 138 साल पुराना कोठी पैलेस बनेगा 'वीर भारत संग्रहालय'

शहर की ऐतिहासिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक बड़ा कदम बढाया गया है। शहर की पहचान रहे कोठी पैलेस को अब एक अत्याधुनिक म्यूजियम में बदला जा रहा है।

उज्जैन का 138 साल पुराना कोठी पैलेस बनेगा वीर भारत संग्रहालय

Kothi Palace to Transform into Veer Bharat Museum |

उज्जैन। शहर की ऐतिहासिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक बड़ा कदम बढाया गया है। शहर की पहचान रहे कोठी पैलेस को अब एक अत्याधुनिक म्यूजियम में बदला जा रहा है। इसे नया नाम 'वीर भारत संग्रहालय' (Veer Bharat Museum) के नाम से जाना जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार इस हेरिटेज इमारत के नवीनीकरण और इसे संग्रहालय बनाने पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

परिसर में ओपन थियेटर

यहाँ आधुनिक तकनीक के जरिए 'इमर्सिव अनुभव' (Immersive Experience) मिलेगा, जिससे दर्शक इतिहास को करीब से महसूस कर सकेंगे। परिसर में एक ओपन थिएटर भी बनाया जाएगा, जहाँ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इसमें भारत के महान नायकों की वीर गाथाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। कोठी पैलेस लगभग 138 साल पुरानी इमारत है, जो अपने स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध है। अब इसके प्राचीन गौरव को सहेजते हुए इसे पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/grand-ram-navami-preparations-at-indore-temple/151367

इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में रामनवमी के मौके पर सजेगा भव्य दरबार

Related to this topic: