प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कुचामन को मिली बड़ी न्यायिक सौगात

कुचामन में NI कोर्ट का शुभारंभ, चेक बाउंस मामलों के त्वरित निस्तारण का रास्ता हुआ आसान

डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी में एन.आई. एक्ट (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट) न्यायालय का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कुचामन में ni कोर्ट का शुभारंभ चेक बाउंस मामलों के त्वरित निस्तारण का रास्ता हुआ आसान

Kuchaman City Gets Special NI Act Court to Speed Up Cheque Bounce Cases |

डीडवाना-कुचामन (राजस्थान)। जिले के कुचामन सिटी में एन.आई. एक्ट (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट) न्यायालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुन्दर लाल खारोल, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र जाखड़ तथा नव नियुक्त विशिष्ट न्यायाधीश एन.आई. एक्ट दुष्यन्त गुर्जर ने फीता काटकर न्यायालय का शुभारंभ किया।

पुराने न्यायालय भवन में चलेगी नई कोर्ट

इसके बाद वरिष्ठ न्यायाधीशों ने न्यायाधीश दुष्यन्त गुर्जर को सीट ग्रहण करवाई और न्यायालय में कार्य प्रारंभ कराया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मचारियों की उपस्थिति रही। वरिष्ठ अधिवक्ता दौलत खान ने बताया कि नया भवन बनने तक एन.आई. कोर्ट जवाहर स्कूल के पास स्थित पुराने न्यायालय भवन में संचालित होगा।

लंबित मामलों के निस्तारण में मिलेगी राहत

अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुन्दर लाल खारोल ने कहा कि कुचामन न्यायालय में चेक अनादरण एवं एन.आई. एक्ट से जुड़े हजारों मामले लंबे समय से लंबित हैं। अलग न्यायालय शुरू होने से इन मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी और आमजन को राहत मिलेगी।

अन्य मामलों की सुनवाई भी होगी तेज

वहीं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र जाखड़ ने कहा कि एन.आई. एक्ट के मामलों के लिए अलग कोर्ट बनने से अन्य प्रकरणों की सुनवाई भी प्रभावित नहीं होगी। इससे सामान्य मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया भी तेज होगी और न्यायिक व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी।

त्वरित न्याय के उद्देश्य से शुरू हुआ विशेष न्यायालय

नव नियुक्त विशिष्ट न्यायाधीश एन.आई. एक्ट दुष्यन्त गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में जहां एन.आई. एक्ट के मामलों की संख्या अधिक है, वहां विशेष न्यायालय स्थापित किए जा रहे हैं। कुचामन में भी लंबे समय से ऐसे न्यायालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय का उद्देश्य मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहेगा।

यह भी पढ़ें: सीईओ के तबादले पर भड़के जनप्रतिनिधि, पोंडी उपरोड़ा में सुशासन तिहार का बहिष्कार

Related to this topic: