प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लापता युवक का घर में दफन मिला शव

लखीसराय में चार दिन से लापता युवक का घर में दफन मिला शव, सगे भाई पर हत्या का आरोप

लखीसराय के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक घर की खुदाई कर 40 वर्षीय साधु यादव का शव बरामद किया है। हत्या कर शव दफनाने का आरोप बड़े भाई पर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लखीसराय में चार दिन से लापता युवक का घर में दफन मिला शव सगे भाई पर हत्या का आरोप

Lakhisarai: Body Of Man Recovered From Grave-Like Pit Inside House |

लखीसराय (बिहार)। जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में बने कब्रनुमा स्थान की खुदाई कर करीब 40 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान साधु यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साधु यादव की हत्या करीब चार दिन पहले की गई थी और शव को उसके ही घर में दफना दिया गया। 

घर के अंदर से दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, साधु यादव को जब कई दिनों तक नहीं देखा गया और उसकी तलाश शुरू हुई तो घर के अंदर से मिट्टी के पास दुर्गंध आने लगी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध स्थान की खुदाई कराई। खुदाई के दौरान मिट्टी के अंदर से साधु यादव का शव बरामद हुआ। 

सगे बड़े भाई पर हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक मानसिक रूप से बीमार बताया जाता था, जिसके कारण वह अक्सर लोगों के संपर्क में नहीं रहता था।मामले में मृतक के सहोदर बड़े भाई माधव कुमार यादव पर हत्या कर शव घर में दफनाने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी पुलिस

लखीसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बताए गए स्थान की तलाशी ली गई, जहां दुर्गंध आने पर खुदाई कराई गई और शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें:   मंडला में स्कूल वैन पलटने से करीब 20 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर

Related to this topic: