प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दो पक्षों में हिंसक झड़प

बेतिया में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, महिलाओं समेत 4 घायल

बेतिया के मुडेरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। लाठी-डंडे चलने से महिलाओं समेत चार लोग घायल हुए, जिन्हें GMCH बेतिया रेफर किया गया।

बेतिया में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प महिलाओं समेत 4 घायल

Land Dispute Turns Violent in Bettiah, Four Injured |

बेतिया (बिहार)। बेतिया के रामनगर थाना क्षेत्र के मुडेरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में GMCH बेतिया रेफर किया गया है। वहीं, शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद GMCH रेफर

मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए GMCH बेतिया रेफर कर दिया।

गांव में तनाव, पुलिस ने शुरू की जांच

रामनगर CHC के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम. काजीम ने घायलों के इलाज और रेफर किए जाने की जानकारी दी है। इधर, घटना के संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें:   चंदौली में 3 करोड़ की हेरोइन के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, अलीनगर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई

Related to this topic: