प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

50 वर्षीय महिला की मौत

जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की हत्या का आरोप

जमुई के लीलकंठा बहियार में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान 50 वर्षीय महिला लालो देवी की मौत हो गई।

जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की हत्या का आरोप

Land Dispute Turns Violent, Woman Dies After Alleged Tractor Attack |

जमुई (बिहार)। जिले के हरला गांव से जुड़े लीलकंठा बहियार में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। वहीं, एक पक्ष ने जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ाकर 50 वर्षीय महिला लालो देवी, पति उदित मंडल की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बताया जाता है कि स्वर्गीय गोबिंद मंडल के नाम दर्ज जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच करीब छह महीने से विवाद चल रहा था।

खेत की जुताई को लेकर हुई मारपीट

आरोप है, कि एक पक्ष उक्त जमीन में जबरन हिस्सा मांग रहा था। सोमवार को खेत की जुताई के लिए लोग लीलकंठा बहियार पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप लगाया गया है कि गणेश मंडल उर्फ पातो मंडल ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि मुकेश मंडल, रंजीत मंडल और गोरेलाल कुमार उसके साथ थे। इसी दौरान जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप लगाया गया, जिसमें लालो देवी की मौत हो गई। 

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप

पहले पक्ष से ज्योतिष कुमार, रितिक कुमार, दयानंद मंडल, ध्यानचंद्र कुमार, जयवर्धन प्रसाद, मनोज कुमार, लीलम मंडल और बेचनी देवी के घायल होने की बात सामने आई है। वहीं दूसरे पक्ष से राजिंदर मंडल, पुत्र सतीश कुमार, निवासी हरला के घायल होने की सूचना है। घटना के संबंध में सौरव कुमार, बजरंगी कुमार, छबील कुमार, राजिंदर मंडल, मुकेश मंडल, सुलेखा देवी, कविता कुमारी, पूजा देवी, सोनी कुमारी और अंजनी देवी समेत अन्य लोगों पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। महिला की मौत ट्रैक्टर से कुचलने से हुई या किसी अन्य कारण से, इसकी पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।  

यह भी पढ़ेंः कंटीले तारों से रास्ता बंद करने और करंट प्रवाहित करने का आरोप, बुजुर्ग दंपती ने एसडीएम से लगाई गुहार

Related to this topic: