प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मप्र में चीतों की संख्या पहुंची 50 का आंकड़ा

मप्र में चीतों का ‘अर्धशतक’ का ऐतिहासिक आंकड़ा

कूनो। देश में चीतों की संख्या अब 53 तक पहुंच गई है (मार्च 2026 तक)। यह उपलब्धि वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

मप्र में चीतों का ‘अर्धशतक’ का ऐतिहासिक आंकड़ा

Wildlife Relocation Project |

कूनो। देश में चीतों की संख्या अब 53 तक पहुंच गई है (मार्च 2026 तक)। यह उपलब्धि वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाई गई मादा चीता ‘ज्वाला’ ने 5 शावकों को जन्म दिया। अब तक भारत में कुल 33 चीता शावकों का जन्म हो चुका है।

पर्यावरण अनुकूल संकेत

इससे संकेत मिलता है कि चीते भारतीय पर्यावरण और जंगलों में अच्छी तरह ढल रहे हैं। बड़े पैमाने पर चीतों का रीलोकेशन और ब्रीडिंग होना दुनिया में एक अनोखा उदाहरण माना जा रहा है। आने वाले समय में इन चीतों को राजस्थान के जंगलों में भी बसाने की योजना है।

प्रोजोक्ट चीता

भारत में चीतों को फिर से बसाने की परियोजना प्रोजेक्ट चीता के तहत शुरू की गई थी। इसके लिए चीतों को नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाकर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था।

यह भी पढ़े: इटारसी में ट्रॉली विवाद में युवक की हत्या

https://www.primenewsnetwork.in/state/youth-brutally-stabbed-over-trolley-dispute-in-itarsi/149535