जिले के केवलारी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भोरगोंडी गांव में गुरुवार रात एक वयस्क तेंदुआ शिकार (संभवतः कुत्ते) की तलाश में भटकते हुए एक खेत के खुले कुएं में जा गिरा।
सिवनी। जिले के केवलारी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भोरगोंडी गांव में गुरुवार रात एक वयस्क तेंदुआ शिकार (संभवतः कुत्ते) की तलाश में भटकते हुए एक खेत के खुले कुएं में जा गिरा। बताया जा रहा है कि तेंदुआ एक कुत्ते का पीछा कर रहा था और अंधेरे के कारण उसे खेत में बना खुला कुआं दिखाई नहीं दिया, जिससे वह सीधे नीचे जा गिरा।
तेंदुए की आवाज पर वन विभाग को सूचना दी
सुबह जब ग्रामीणों ने कुएं से तेंदुए की आवाज सुनी, तो तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने मिलकर तेंदुए को बाहर निकालने के लिए एक चारपाई (खटिया) का सहारा लिया। रस्सियों की मदद से चारपाई को कुएं में उतारा गया।
तेंदुआ ने दिखाई समझदारी
तेंदुआ समझदारी दिखाते हुए उस चारपाई पर बैठ गया, जिसके बाद उसे धीरे-धीरे ऊपर खींच लिया गया। कुएं से बाहर निकलते ही तेंदुआ सुरक्षित तरीके से पास के जंगल में भाग गया। इस सफल रेस्क्यू ने न केवल वन्यजीव की जान बचाई, बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे "जुगाड़" और स्थानीय संसाधनों का सही इस्तेमाल बड़े संकट को टाल सकता है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/teen-band-member-killed-in-firing-at-wedding-procession/140868
राई संगीत बजाने से मना किया तो गोली मारकर हत्या