प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मध्य प्रदेश के टीममगढ़ में आकाशीय बिजली गिरी...

मौसम ने ली करवट, मध्य प्रदेश के टीममगढ़ में आकाशीय बिजली गिरी, 2 की मौत

टीकमगढ़। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से चाची-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में...

मौसम ने ली करवट मध्य प्रदेश के टीममगढ़ में आकाशीय बिजली गिरी 2 की मौत

मौसम ने ली करवट, मध्य प्रदेश के टीममगढ़ में आकाशीय बिजली गिरी, 2 की मौत |

टीकमगढ़। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से चाची-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पिछले 72 घंटों से साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ सक्रिय है। इसके चलते कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है।

प्रदेश के 42 जिलों में मौसम बदला

राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन समेत 42 से अधिक जिलों में मौसम का असर देखा गया। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरे।

पूर्वी हिस्से में सिस्टम सक्रिय रहेगा

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी पूर्वी हिस्सों में सिस्टम सक्रिय रहेगा। रीवा और सिंगरौली सहित 14 जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। शासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/rajnath-singh-announces-major-expansion-of-sainik-schools/150674

Related to this topic: