प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने हवलदार को पकड़ा..

रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने हवलदार को पकड़ा, 75 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Madhya Pradesh : सिवनी। लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को रिश्वत लेते केवलारी थाना के प्रधान आरक्षक मनीष कुमार पटवा को गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि हवलदार ने एक ठेकेदार से घटिया सड़क व नाली बनाने और..

रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने हवलदार को पकड़ा 75 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार 

रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने हवलदार को पकड़ा, 75 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार  |

Madhya Pradesh : सिवनी। लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को रिश्वत लेते केवलारी थाना के प्रधान आरक्षक मनीष कुमार पटवा को गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि हवलदार ने एक ठेकेदार से घटिया सड़क व नाली बनाने और धोखाधड़ी के मामले में मामला दर्ज किया था। इसके बाद दूसरे ठेकदार से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। 25 हजार पहले ही ले चुका था। 

लोकायुक्त में शिकायत की गई थी कि जिले के आदेगांव का ठेकादार नितिन पाटकर ने केवलारी के नगर परिषद में सीसी रोड व नाली का काम कर रहा था। वह पेटी ठेकेदार राय कंस्ट्रक्शन के राहुल राय से काम करवा रहा था। इसके बाद नितिन ने  8 अक्टूबर को केवलारी में राहुल के खिलाफ शिकयत थाने में दर्ज  की थी। राहुल के खिलाफ एफआईआर करने के लिए आरोपी हवलदार ने नितिन से 5 लाख रुपये मांगे।शिकायत सही पाने पर टीम केवलारी पहुंची वहीं पर रिश्वत का 75 हजार रुपये लेते उसे लोकायुक्त ने गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने हवलदार को पकड़ा, 75 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mukesh-sahni-spoke-amid-the-rift-in-the-grand-alliance/94410

Related to this topic: