प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: मृत बच्चों को 4 लाख मदद

लखनऊ अग्निकांड : हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक मदद

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राजधानी लखनऊ के विकास नगर बस्ती में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले दो बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई।

लखनऊ अग्निकांड  हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक मदद

Community Support |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राजधानी लखनऊ के विकास नगर बस्ती में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले दो बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विधायक ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर सहायता राशि का चेक सौंपा। साथ ही पीड़ितों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

सीएम का निर्देश, युद्धस्तर पर राहत कार्य जारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ही इस घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पीड़ितों के लिए नजदीकी कम्युनिटी सेंटर में रहने और खाने की व्यवस्था की गई। वहीं घटना स्थल पर भी नगर निगम और रेरा की टीम खाने के पैकेट का वितरण कर रही है। सीएम के निर्देश पर पीड़ितों को राहत पहुँचाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसी क्रम में मेडिकल समेत अन्य सभी सुविधाएं अग्निकांड पीड़ितों को मुहैया कराई जा रही हैं।

त्वरित व संयुक्त कार्रवाई से बची कई जानें

गौरतलब है कि बुधवार शाम विकास नगर सेक्टर 12 रिंग रोड के पास झुग्गी-झोपड़ियों में आग लग गई थी। दमकल विभाग समेत पुलिस ने बड़ी जनहानि होने से रोकी। आस-पास के 30 से ज्यादा घरों को खाली करा कर लोगों की जान बचाई गई। आग लगने के बाद स्थिति पर काबू पाने के लिए फौरन दमकल विभाग, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिसकर्मियों, नगर निगम कर्मियों, नागरिक सुरक्षा सदस्यों की 400 से ज्यादा लोगों की टीम मौके पर पहुंच गई थी। इससे काफी संख्या में लोगों की जान बच पाई।

अग्निकांड के बाद से गायब दो बच्चे मिले

अग्निकांड के बाद बस्ती में रहने वाले रहमान ने दावा किया था कि उसके दो बच्चे गायब हैं। तलाश के बाद दोनों बच्चे सकुशल उसे मिल गए हैं। रहमान ने बताया कि हमें इस बात का डर था कि कहीं हमारे बच्चे आग में फंस तो नहीं गए, लेकिन ऊपर वाले का करम है कि वह हमें मिल गए हैं। आग लगने के बाद रहमान के दोनों बच्चे समीर (05) और आलिया (06) जान बचाने के लिए दूसरी तरफ भाग गए थे, इसके बाद वह पूरे 1 दिन तक नहीं मिले। दूसरे दिन दोनों बच्चे सकुशल अपने परिवार को मिल गए हैं।

यह भी पढ़े: यूपी भाजपा अध्यक्ष की राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट

https://www.primenewsnetwork.in/state/up-bjp-chief-meets-national-president/175107

Related to this topic: