प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 4 अफसर सस्पेंड, 4 गिरफ्तार

लखनऊ अग्निकांड: सीएम योगी का बड़ा एक्शन, 4 अफसर सस्पेंड, 4 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई की है।

लखनऊ अग्निकांड सीएम योगी का बड़ा एक्शन 4 अफसर सस्पेंड 4 आरोपी गिरफ्तार

Lucknow Fire |

लखनऊ:  राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

देर रात हुई हाई लेवल बैठक

घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में हादसे के कारणों और जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का फैसला लिया गया।

7 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

सरकार द्वारा गठित एसआईटी में संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार को शामिल किया गया है। जांच टीम को सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

चार अधिकारियों पर गिरी गाज

प्रारंभिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर बिजली विभाग, फायर विभाग और एलडीए के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने भवन मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पेट शॉप संचालक, एनिमेशन सेंटर संचालक और एक किरायेदार भी शामिल हैं। मामले में दो अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।

छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

अलीगंज थाने में छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

'किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे'

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) बबलू कुमार ने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: भारत चीन के बीच रचनात्मक और भविष्योन्मुखी चर्चा हुईः विदेश मंत्रालय

Related to this topic: