प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लखनऊवासियों को ग्रीन कॉरिडोर का तोहफा

लखनऊ वासियों को मिलेगा ग्रीन कॉरिडोर का अनमोल तोहफा

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊवासियों को अनमोल उपहार देंगे। राजधानी के लोगों को इस दिन ग्रीन कॉरिडोर की सौगात मिलेगी।

लखनऊ वासियों को मिलेगा ग्रीन कॉरिडोर का अनमोल तोहफा

Green Corridor project |

लखनऊ, 12 मार्च।  केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊवासियों को अनमोल उपहार देंगे। राजधानी के लोगों को इस दिन ग्रीन कॉरिडोर की सौगात मिलेगी। यातायात व्यवस्था को और सुगम बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम होगा, जिसके तहत 1519 करोड़ की लागत से विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा।

ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे चरण का लोकार्पण

मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे चरण (डालीगंज से समतामूलक चौराहे तक) का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तीसरे व चौथे चरण का शिलान्यास भी होगा।

तीसरे और चौथे चरण का भी होगा शिलान्यास

तीसरे चरण के अंतर्गत समतामूलक चौक से शहीद पथ और चौथे चरण के अंतर्गत शहीद पथ से किसान पथ तक का निर्माण कराया जाएगा।

गोमती तट पर होगी जनसभा

लोकार्पण के उपरांत रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री झूलेलाल वाटिका, गोमती तट पर आयोजित जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।

दोपहर 3:30 बजे होगा कार्यक्रम

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी शुक्रवार को कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 3:30 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

झूलेलाल वाटिका में होगा आयोजन

राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में यह कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

यह भी पढ़े: अमेरिका का भारत समेत 16 देशों पर टैरिफ प्लान

https://www.primenewsnetwork.in/world/us-plans-new-tariffs-on-india-15-nations/148935

Related to this topic: