प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रील बनाने के चक्कर में एक युवक की मौत

रील बनाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक ने 21 वर्षीय नीतीश को रौंदा

मदनपुर थाना क्षेत्र के गउरा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 21 वर्षीय नीतीश कुमार की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के समय चालक मोबाइल पर रील बना रहा था।

रील बनाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक ने 21 वर्षीय नीतीश को रौंदा

Road Accident News |

औरंगाबाद: एसएच-101 मदनपुर थाना क्षेत्र के गउरा मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के गउरा गांव निवासी जयराम यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है।

दुकान से सामान लाने गया था नीतीश

बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार दोपहर हुई। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह नीतीश अपने घर से पैदल बगल के ही गांव परसावां में जन वितरण प्रणाली की दुकान से सामान लाने गया था। वह सामान लेकर पैदल वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह गउरा मोड़ के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक वाहन चलाते समय अपने मोबाइल फोन में रिल्स बना रहा था।

रील बनाते समय नीतीश को रौंद दिया

इसी दौरान नीतीश को रौंदते हुए निकल गया। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद कुछ लोगों ने डायल 112 को इसकी सूचना दी। सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और परिजनों की मदद से उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के डॉक्टर्स ने नीतीश का नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया। 

मृतक के गांव का ही है ट्रैक्टर चालक

पता चला कि घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया. जानकारी यह भी मिली कि चालक व ट्रैक्टर मृतक के गांव का ही है। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी मिली है कि मृतक चार भाइयों में बीच का था। दो साल पहले ही उसकी मां की भी मौत हो गई है। पिता जयराम यादव गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी करते है। पोस्टमार्टम के लिए पुलिस की टीम को भेजा गया है। 

ये भी पढ़ें- कांवड़ यात्रियों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की विशेष टीम की गई गठित
 

Related to this topic: