प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

खेत की मेड़ उखाड़ने को लेकर हुआ था विवाद

मध्य प्रदेश : फायरिंग कर फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने बंदूक समेत दबोचा

15 जुलाई 2026 को करीब सुबह 10 बजे धर्मेंद्र शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि हरिसिंह राठौर और संदीप परमार के घर पहुंचकर खेत की मेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद हुआ था।

मध्य प्रदेश  फायरिंग कर फरार हुआ आरोपी पुलिस ने बंदूक समेत दबोचा

फायरिंग करने वाला पुलिस की गिरफ्त में |

मुरैना। खेत की मेड़ उखाड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक जा पहुंचा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 315 बोर की सिंगल शॉट बंदूक बरामद की है। जब्त हथियार की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है।

खेत की मेड़ को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार 15 जुलाई 2026 को करीब सुबह 10 बजे धर्मेंद्र शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि हरिसिंह राठौर और संदीप परमार के घर पहुंचकर खेत की मेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज हुई और आरोपियों ने खेत पर चलने की बात कही। इसके बाद जब फरियादी पक्ष खेत पर पहुंचा तो मुन्ना लाल राठौर और संदीप परमार ने बंदूकों से फायरिंग कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। फरार आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की सिंगल शॉट बंदूक बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक मामले में वांछित चार आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में धारा 110, 296(ए) एवं 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ेंः    8 हजार फीट की ऊंचाई पर बिनसर अभ्यारण्य में दिखा बाघ, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Related to this topic: