MP News : भोपाल। देश के 68 करोड़ लोगों के ई-मेल आईडी और पासवर्ड साइबर अपराधियों के हाथ लग गया है।
MP News : भोपाल। देश के 68 करोड़ लोगों के ई-मेल आईडी और पासवर्ड साइबर अपराधियों के हाथ लग गया है। इस संबंध में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि ई-मेल के हैक होने पर अपराधी सोशल मीडिया अकाउंट, इंटरनेट बेंकिंग, डिजिटल वैलेट और दूसरे एप्स पर भी पहुंच बना सकते हैं। इससे बचने के लिए तुरंत पासवर्ड रीसेट करने की सलाह दी गई है।
चेतावनी डेटा के लीक होने और साइबर ठगी से बचने के लिए पहले से सतर्क रहें। समय से पहले पासवर्ड बदलना, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को चालू करना, और अलग-अलग सेवा के लिए अलग पासवर्ड रखना प्रभावी तरीका है।
मप्र स्टेट साइबर एसपी प्रणय नागवंशी के अनुसार, देश में 68 करोड़ इंचरनेट यूजर ई-मेल आईडी और पासवर्ड साइबर अपराधियों के पास होने का अनुमान है। निजी वेबसाइट या ऐप के लिए विभिन्न पासवर्ड की सलाह दी गई है। संदिग्ध ईमेल, एसएमएस औऱ लिंक पर भी क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई है। अनजान ऐप या वेबसाइट पर भी क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई है।
ईमेल हैक होने के खतरे
हैकर आईडेंटीटी चोरी कर सकते हैं। पर्सनल सूचना हैकर के हाथ लग सकती है। फाइनांस डिटेल लीक हो सकता है। हैकर्स दूसरे के ईमेल से फिसिंग मेल भेज सकते हैं। गूगल ड्राइव से निजी डेटा चुरा सकते हैं। ईमेल का पासवर्ड बदल कर आपकी पहुंच को रोक सकते हैं। साथ ही हैकर सोशल अकाउंट को भी नियंत्रित कर सकता हैं।
बैंक खाता औऱ सोशल अकाउंट को ऐसे कर सकते हैं सुरक्षित
सभी महत्वपूर्ण अकाउंट के पासवर्ड को बदलें। प्रत्येक अलग सुविधा के लिए अलग पासवर्ड रखें। 2-फैक्टर आथोराइजेंशन को चालू रखें। संदिग्ध ईमेल, एसएमएश और लिंक को क्लिक न करें। अनजान ऐप या वेबसाइट पर लाग इन न करें। साइबर धोखाधडी की स्थिति में साइबर पुलिस से संपर्क करें। इसका नंबर 7587646775 है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/karni-sena-agitation-ends-on-just-one-demand/102099