प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

दिल्ली ब्लास्ट के बाद मध्यप्रदेश में हाई अलर्ट

दिल्ली ब्लास्ट के बाद मध्यप्रदेश में हाई अलर्ट, भोपाल–राजगढ़ से दो संदिग्ध गिरफ्तार..सहारनपुर में पांच पकड़े गए

Madhya Pradesh : दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास चलती कार में हुए धमाके के बाद पूरे मध्यप्रदेश में सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क मोड पर आ गई हैं..

दिल्ली ब्लास्ट के बाद मध्यप्रदेश में हाई अलर्ट भोपाल–राजगढ़ से दो संदिग्ध गिरफ्तारसहारनपुर में पांच पकड़े गए

दिल्ली ब्लास्ट के बाद मध्यप्रदेश में हाई अलर्ट, भोपाल–राजगढ़ से दो संदिग्ध गिरफ्तार..सहारनपुर में पांच पकड़े गए |

Madhya Pradesh : दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास चलती कार में हुए धमाके के बाद पूरे मध्यप्रदेश में सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क मोड पर आ गई हैं। संभावित आतंकी खतरे को देखते हुए राज्य के सभी प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुरमें पुलिस ने विशेष सुरक्षा जांच अभियान शुरू कर दिया है। राजधानी भोपाल और राजगढ़ से दो संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिए जाने के बाद प्रदेशभर में अलर्ट का स्तर बढ़ा दिया गया है।

 

राज्य के सभी बड़े रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डॉग स्क्वाड और बम डिस्पोज़ल यूनिट्स की मदद से यात्रियों के सामान और वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने कहा है कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. 

 

इस बीच, उज्जैन रेंज के डीआईजी नवनीत भसीन रात करीब तीन बजे महाकाल मंदिर पहुंचे और मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने पुलिस बल और मंदिर प्रशासन के साथ बैठक कर सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने के निर्देश दिए. प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी जिलों के एसपी और आईजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने निर्देश दिया कि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों और परिवहन स्थलों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाए. डीआईजी के आदेश के बाद महाकाल मंदिर में सशस्त्र पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है. श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश से पहले जांच प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य किया गया है. रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ.और जीआरपी की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं. दिल्ली से आने-जाने वाली ट्रेनों की विशेष जांच की जा रही है ताकि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु छूट न जाए.

छतरपुर में पुलिस अधीक्षक आगम जैन स्वयं टीम के साथ सड़कों पर उतरे और वेस्टर्न टेम्पल स्मारकों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। सभी प्रवेश मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की गई और पर्यटकों से पहचान पत्र भी सत्यापित किए गए. पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दें. साथ ही, सोशल मीडिया पर अपुष्ट या भ्रामक सूचनाएं न साझा करें। 

सोमवार शाम को नई दिल्ली में हुए धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट है। पुलिस व एटीएस की टीमें संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। सहारनपुर में एटीएस ने डॉक्टर अदील अहमद के करीबी बताए जा रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों से गोपनीय स्थान पर पूछताछ की जा रही है। वहीं, दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए स्थिति की समीक्षा की। राजधानी लखनऊ के मड़ियांव में डॉ. परवेज अहमद अंसारी के घर जम्मू-कश्मीर पुलिस, एटीएस व लखनऊ पुलिस ने दबिश दी। हालांकि, डॉक्टर नहीं मिला। टीमें सुबह सात बजे से मौजूद रहीं। लखनऊ अलीगंज के एसीपी सैयद अरीब अहमद ने कहा कि मड़ियांव में जम्मू कश्मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिस घर में छानबीन की गई है वह डॉ. परवेज अहमद अंसारी का है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bihar-election-voting-for-the-second-phase-begins-long-queues-percent-voter/97266

Related to this topic: