प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्री उत्सव

दूसरे दिन बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, 15 फरवरी तक विभिन्न स्वरूप में देंगे दर्शन

श्री महाकालेश्वर मंदिर स्थित कोटेश्वर के तट पर सुबह 8 बजे से श्री गणेश पूजन और श्री कोटेश्वर महादेव का पूजन अभिषेक और आरती किया गया।

दूसरे दिन बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार 15 फरवरी तक विभिन्न स्वरूप में देंगे दर्शन

Mahashivratri Celebrations Begin at Mahakaleshwar Temple with Daily Rituals |

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व धूमधाम और उल्लस के साथ मनाया जा रहा है। शिवनवरात्रि के दूसरे दिन शनिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर स्थित कोटेश्वर के तट पर सुबह 8 बजे से श्री गणेश पूजन और श्री कोटेश्वर महादेव का पूजन अभिषेक और आरती किया गया। श्री महाकालेश्वर  मंदिर के मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में 11 ब्राह्मणों ने श्री महाकालेश्वर भगवान का अभिषेक एकादश-एकादश रुद्रपाठ के साथ किया गया।

संध्या पूजन के बाद श्री महाकालेश्वर का नवीन वस्त्रों से हुआ श्रृंगार

देपहर तीन बजे के बाद संध्या पूजन के बाद भगवान श्री महाकालेश्वर का नवीन वस्त्रों से श्रृंगार किया गया। उन्हें मेखला, दुपट्टा, मुकुट, मुंड माला छत्र आदि से सुसज्जित किया गया। साथ ही भांग, चंदन और सूख मेवे से दिव्य श्रृंगार कर भागवान को नारंगी की माला एवं मुंड माला अर्पित की गई। श्री महाकालेश्व भगवान 15 फरवरी तक प्रतिदिन शाम में अलग-अलग स्वरुपों में भक्तों को दर्शन देंगे।

ऐसे होगा श्रृंगार

8 फरवरी को शेषनाग श्रृंगार, 9 फरवरी को घटाटोप श्रृंगार, 10 फरवरी को छबीना श्रृंगार, 11 फरवरी को होलकर श्रृंगार, 12 फरवरी को मनमहेश श्रृंगार, 13 फरवरी को उमा महेश श्रृंगार, 14 फरवरी को शिव तांडव श्रृंगार, 15 फरवरी को स्प्तघान का मुखौटा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ujjain-railway-station-platform-changes-ahead-of-mahakaleshwar-pilgrimage/132503

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर 31 ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म,  श्रद्धालुओं को हो सकती है परेशानी

Related to this topic: