प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नासिक TCS केस में SIT की बड़ी कार्रवाई...

नासिक TCS केस में SIT की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र। नासिक में TCS की यूनिट से जुड़े कथित यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण मामले में अब SIT ने बड़ा एक्शन लिया है...

नासिक tcs केस में sit की बड़ी कार्रवाई

नासिक TCS केस में SIT की बड़ी कार्रवाई |

महाराष्ट्र। नासिक में TCS की यूनिट से जुड़े कथित यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण मामले में अब SIT ने बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल केस में करीब 1500 पन्नों की पहली चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है. बताया जा रहा है कि इस चार्जशीट में कई डिजिटल और दस्तावेजी सबूत शामिल किए गए हैं. जिन्होंने जांच को और मजबूत बना दिया है.

देवलाली कैंप थाने में दर्ज FIR के आधार पर दाखिल इस चार्जशीट में चार आरोपियों को नामजद किया गया है. जिनमें दानिश एजाज शेख, तौसीफ बिलाल अत्तर, निदा एजाज खान और मतीन माजिद पटेल शामिल हैं. SIT का दावा है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से पीड़िताओं का शोषण किया और उन पर धार्मिक दबाव बनाने की कोशिश की गई.

BNS की कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. जांच एजेंसियों का कहना है कि उन्हें ऐसे दस्तावेज भी मिले हैं, जो पीड़िता की पहचान और नाम बदलने के कथित प्रयासों से जुड़े हुए हैं, वहीं SIT लगातार बाकी मामलों की भी जांच कर रही है.

इस पूरे मामले ने कॉरपोरेट कार्यस्थलों में महिलाओं की सुरक्षा और धार्मिक दबाव जैसे मुद्दों पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं अब SIT की चार्जशीट के बाद इस केस की कानूनी लड़ाई और तेज होती नजर आ रही है. फिलहाल सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की सुनवाई विशेष अदालत में चल रही है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/nta-launch-portal-for-refund-neet-fee/207390

Related to this topic: