मोतिहारी में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब बरामद की और कई कारोबारियों को गिरफ्तार किया। अभियान लगातार जारी है।
मोतिहारी (बिहार)। जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए मोतिहारी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने अवैध शराब बरामद करते हुए कई कारोबारियों को गिरफ्तार किया।
केसरिया में 17 लीटर देसी शराब बरामद
केसरिया थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 लीटर देसी शराब बरामद की। इस दौरान दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
पलनवा में 274 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब बरामद
वहीं पलनवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रात्रि गश्ती के दौरान उजेहड़ी गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों से 274 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की। जब्त शराब की कुल मात्रा 74.4 लीटर बताई गई है। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया है।
कोटवा में 15 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज
इधर कोटवा थाना क्षेत्र के बरहरवा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 15 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की तथा एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: सिंगरौली में नदी में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम