प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चोरी की तीन बाइक बरामद

सहारनपुर में नगर कोतवाली पुलिस का बड़ा अभियान: 35 लाख के चालान, 42 वाहन सीज

सहारनपुर में नगर कोतवाली पुलिस ने 35 लाख का चालान, 42 वाहन सीज किए।

सहारनपुर में नगर कोतवाली पुलिस का बड़ा अभियान 35 लाख के चालान 42 वाहन सीज

Challans worth ₹35 lakh issued, 42 vehicles seized |

सहारनपुर,(उत्तर प्रदेश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने अपराधियों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की है। मई और जून माह के दौरान पुलिस ने करीब 35 लाख रुपये के यातायात चालान किए, जबकि नियमों का उल्लंघन करने पर 42 वाहनों को सीज किया गया।

पुलिस की कार्रवाई केवल चालान तक सीमित नहीं

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया, कि पुलिस की कार्रवाई केवल चालान तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं। इनमें से एक बाइक का मुकदमा थाना कुतुबशेर, दूसरी का देहरादून जिले के एक थाने और तीसरी का मुकदमा नगर कोतवाली में दर्ज है।

आर्म्स एक्ट के तहत आठ मुकदमे दर्ज

इसके अलावा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत आठ मुकदमे दर्ज कर अवैध चाकू और तमंचे बरामद किए। वहीं एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 420 ग्राम मादक पदार्थ भी बरामद किया गया। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी लगातार कार्रवाई जारी है। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम सड़क सुरक्षा से जुड़ी कमियों की पहचान कर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें दूर कराने का कार्य भी कर रही है। उन्होंने कहा, कि पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं और अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना भी है।

नगर कोतवाली पुलिस की सक्रिय कार्यशैली की सराहना

उन्होंने नगर कोतवाली पुलिस की सक्रिय कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे प्रो-एक्टिव पुलिसिंग का उदाहरण बताया। साथ ही आमजन से अपील की, कि यदि उन्हें नशा तस्करी, अवैध शराब, यातायात नियमों के उल्लंघन या किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ेंः ग्राम मंदिर पुरोहित प्रशिक्षण शिविर का 56वां सत्र रामेश्वरम में शुरू

Related to this topic: