प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश..

बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश, गुजरात एटीएस ने तीन को पकड़ा

Gujarat ATS : अहमदाबाद। गुजरात एटीएस ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए आतंकियों में दो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं..

बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश गुजरात एटीएस ने तीन को पकड़ा

बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश, गुजरात एटीएस ने तीन को पकड़ा |

Gujarat ATS : अहमदाबाद। गुजरात एटीएस ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए आतंकियों में दो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। तीसरा  हैदराबाद से ताल्लुक रखता है। सूत्रों के अनुसार, ये तीनों आतंकी हथियारों की अदला-बदली के लिए गुजरात पहुंचे थे और देशभर में आतंकी हमलों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।गुजरात एटीएस की टीम पिछले एक साल से इन आतंकियों पर नजर रख रही थी। पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ है कि ये आतंकी आईएसआईएस से जुड़े हुए हैं और देश में बड़े पैमाने पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी में थे। 

फिलहाल तीनों आतंकियों से पूछताछ जारी है और एटीएस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। इधर, जम्मू-कश्मीर में भी आतंकवाद के खिलाफ केंद्रीय और राज्य पुलिस की संयुक्त कार्रवाई तेज हो गई है। अभियान के दौरान पुलिस को हथियारों के पुर्जे और कई डिजिटल डिवाइस जैसे- मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

आतंकियों के नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में पाकिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर (पीओके) से सक्रिय आतंकियों के नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। इसी क्रम में डोडा जिले में मारे गए आतंकवादियों के घरों और मुठभेड़ स्थलों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाए गए। कुलगाम पुलिस ने शनिवार को विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर जिले के विभिन्न हिस्सों में कई घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किए। इनमें पीओके में रहने वाले रिश्तेदारों के इशारे पर आतंकी गतिविधियों को सहायता देने, फंडिंग करने और प्रचार फैलाने वाले व्यक्तियों को निशाना बनाया गया.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/asim-munir-appointed-commander-of-defence-forces-in-pakistan-many-more-privilege/97088