राजधानी भोपाल के प्रमुख सरकारी अस्पताल 'हमीदिया अस्पताल' से चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इसने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
भोपाल (एमपी)। राजधानी भोपाल के प्रमुख सरकारी अस्पताल 'हमीदिया अस्पताल' से चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इसने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह चोरी अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस (Radiodiagnosis) विभाग में हुई है।
यह सब ले गये चोर
चोरों ने वहां से लगभग एक क्विंटल वजनी ट्रांसफार्मर, करीब 70-80 किलो का कंट्रोल पैनल, कॉपर वायरिंग, पंखे, एसी का आउटडोर यूनिट और अन्य कीमती उपकरण चुरा लिए। वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। चोरों ने बिजली की सप्लाई बंद की और उपकरणों को सावधानी से अलग किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उन्हें तकनीकी जानकारी थी।
नहीं लगी अस्पताल प्रशासन को भनक
यह चोरी 15 अप्रैल को हुई थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। अगले दिन 16 अप्रैल की सुबह जब रेडियोग्राफर और इंजीनियर वहां पहुंचे, तब चोरी का पता चला। इस प्रकार, करीब 18 घंटे तक चोरी का पता न चलना सुरक्षा तंत्र की बड़ी चूक को दर्शाता है।
अज्ञात चोर के खिलाफ ममला दर्ज
घटना के बाद 21 अप्रैल को कोह-ए-फिजा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके। इतने सुरक्षित माने जाने वाले परिसर से भारी-भरकम मशीनों की चोरी ने अस्पताल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-keeps-nuclear-issue-off-agenda-in-pakistan-visit/179130
ईरान का स्पष्ट रुख- पाकिस्तान दौरे में परमाणु मुद्दा एजेंडे से बाहर