फतेहपुर में एक सरिया व्यापारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)। जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर कस्बे में बेखौफ चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। सरिया व्यापारी जुगल किशोर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने कथित तौर पर करीब लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। दिनदहाड़े घटना की जानकारी सामने आते ही कस्बे में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए कि व्यापारी के घर को निशाना बनाकर इतनी बड़ी चोरी को अंजाम दे दिया? सूचना मिलते ही ललौली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अब बड़ा सवाल यह है कि पुलिस इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा कब तक कर पाती है और चोरों तक कब पहुंचती है।
यह भी पढ़ेंः मोतिहारी में शॉर्ट सर्किट से पक्के मकान में लगी भीषण आग, दो भाइयों का घर जलकर राख