प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

छतरपुर की मालती को विशाखापत्तनम से ब्लड

छतरपुर की मालती को विशाखापत्तनम से मिला ‘बॉम्बे पॉजिटिव’ ब्लड

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली प्रसूता मालती की जिंदगी दुर्लभ ‘बॉम्बे पॉजिटिव’ ब्लड मिलने से बच गई।

छतरपुर की मालती को विशाखापत्तनम से मिला ‘बॉम्बे पॉजिटिव’ ब्लड

Madhya Pradesh |

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली प्रसूता मालती की जिंदगी दुर्लभ ‘बॉम्बे पॉजिटिव’ ब्लड मिलने से बच गई। गलत रक्त चढ़ जाने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई थी, जिसके बाद रक्तदाताओं और डॉक्टरों के प्रयास से विशाखापत्तनम से यह दुर्लभ ब्लड मंगवाया गया।

रक्तस्राव के बाद चढ़ाया गया ब्लड मैच नहीं कर रहा था

जानकारी के अनुसार मालती की डिलीवरी के दौरान रक्तस्राव होने पर अस्पताल में मौजूद ब्लड चढ़ाया गया, लेकिन बाद में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जांच में पता चला कि उसका ब्लड ग्रुप सामान्य नहीं बल्कि बॉम्बे पॉजिटिव है, जो दुनिया के सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप में से एक माना जाता है।

विशाखापत्तनम में मिला डोनर

स्थिति गंभीर होने पर मालती को तुरंत ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दुर्लभ ब्लड की तलाश शुरू की। देश के विभिन्न ब्लड बैंकों से संपर्क किया गया, जिसके बाद विशाखापत्तनम में इस ब्लड ग्रुप का डोनर मिला।

कार्गो विमान से लाया गया

इसके बाद विशेष व्यवस्था के तहत कार्गो विमान से ब्लड ग्वालियर पहुंचाया गया और मालती को चढ़ाया गया। ब्लड मिलने के बाद उसकी हालत में सुधार होने लगा और डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया।

समय पर ब्लड मिलना चुनौती

डॉक्टरों के मुताबिक ‘बॉम्बे ब्लड ग्रुप’ बेहद दुर्लभ होता है और भारत में इसके बहुत कम डोनर उपलब्ध हैं, इसलिए ऐसे मामलों में समय पर ब्लड मिलना बड़ी चुनौती होती है।

यह भी पढ़ेभोपाल इत्र बाजार व पेट्रोल पंप प्रभावित

https://www.primenewsnetwork.in/state/bhopal-perfume-market-and-petrol-pumps-hit/147483

Related to this topic: