कोलकाता। मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने कहा कि चुनाव आयोग भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के आखिरी समय के पहले ही दो-तीन दिन के लिए उन पर पूरी तरह प्रतिबंद लगा सकता है।
कोलकाता। मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने कहा कि चुनाव आयोग भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के आखिरी समय के पहले ही दो-तीन दिन के लिए उन पर पूरी तरह प्रतिबंद लगा सकता है। ऐसा होने पर वे चुनाव आयोग के खिलाफ सत्याग्रह करेंगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अभी से ही सभा करने की अनुमति देने के मामले में उनकी अकारण उपेक्षा कर रहा है।
दो सीटों से चुनावी मुकाबला
टीएमससी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री Mamata Banerjee भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही है। भाजपा व विधानसभा में विपक्षी दल के नेता Suvendu Adhikari पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से साथ भावानीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है। नंदीग्राम में 23 अप्रैल को चुनाव है जबकि भवानीपुर में 29 अप्रैल को चुनाल है। टीएमसी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 24 से 27 अप्रैल तक भवानीपुर में लगातार सघन चुनाव प्रचार करेंगी।
सभा की अनुमति न मिलने पर नाराजगी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी नेताओं के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को भवानीपुर के तहत कालिन स्ट्रीट में सभा करना चाहती थी लेकिन चुनाव आयोग ने उन्हें सभा करने की इजाजत नहीं दी। वहां किसी दूसरी पार्टी का कोई कार्यक्रम नहीं था इसके बावजूद चुनाव आयोग ने सभा की अनुमति नहीं दी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कालिन स्ट्रीट पहुंची और वहां चाय की दुकान पर वहां रहने वाले लोगों से बातचीत की और उनसे अपने लिए वोट मांगा।
पहले भी लग चुका है प्रतिबंध
भवानीपुर कालिन स्ट्रीट पहुंचने के पहले जगदल में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए हुई सभा में उन्होंने आशंका जताई कि चुनाव आयोग भवानीपुर में चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही थीं तो वहां चुनाव प्रचार के आखिरी समय के खत्म होने के दो दिन पहले ही उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और वे चुनाव प्रचार नही कर सकी थीं।
साजिश का आरोप और नामांकन विवाद
उन्होंने आरोप लगाया कि उनको परास्त करने की चुनाव आयोग की ओर से साजिश रची गई थी। इस बार भी वैसी ही साजिश रची गई है। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि भाजपा और चुनाव अधिकारियों की ओर से उनके नामांकन पत्र को खारिज करने की नाकाम कोशिश की गई।
यह भी पढ़े: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी
https://www.primenewsnetwork.in/india/india-plans-korea-enclave-to-boost-investment/176106