प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चुनाव आयोग पर पक्षपात के आरोप

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला, निष्पक्षता पर उठाए सवाल

उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी में टीएमसी की चुनावी सभा में जाने से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दमदम हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत की।

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला निष्पक्षता पर उठाए सवाल

फाइल फोटो |

कोलकाता। उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी में टीएमसी की चुनावी सभा में जाने से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दमदम हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग पर निरपेक्ष नहीं होने और भाजपा की मंशा को पूरा करने के लिए उसके पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने सभी गैर भाजपा पार्टियों से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए चुनाव आयोग के विरोध में आगे आने पर जोर दिया। मुखयमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा विरोधी पार्टियों से यह भी स्पष्ट किया कि उनके (ममता बनर्जी) पक्ष लेने का विरोध करने की बात नहीं है, बात लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने की है।

सरकारी दस्तावेजों में भाजपा के चुनाव चिह्न पर सवाल

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक पेपर दिखाते हुए कहा कि चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए एक नोटिफिकेशन में भाजपा का चुनाव चिन्ह है। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह किसी साजिश के तहत नही किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग निरपेक्ष नहीं रह गया है और उस पर भाजपा की मंशा को पूरा करने के लिए उसके अनुसार उसके पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में सोमवार को देर रात में उन विचाराधीन वोटरों के नामों की सप्लीमेंटरी लिस्ट जारी किया है जिनके कागजातों की जांच का निपटारा न्यायिक अधिकारियों द्वारा कर दिया गया है। 

देर रात सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी करने पर जताई साजिश की आशंका

उन्होंने सवाल किया कि चुनाव आयोग ने क्यों देर रात को उनके सप्लीमेंटरी को जारी किया। चुनाव आयोग यह स्पष्ट नहीं कर पा रहा है कि विचाराधीन वोटरों में कितने वोटरों के नामों को हटाया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसके पीछे चुनाव आयोग की साजिश होने की आशंका जताई और कहा कि जिन विचाराधी वोटरों को नामों को हटाया गया है, अपीलेट ट्रिब्यूनल में आवेदन करने के लिए टीएमसी उन विचाराधीन वोटरों को कानूनी मदद करेगी।

अधिकारियों के तबादलों को बताया नजीरविहीन कदम

मुख्यमंत्रि ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग ने 73 रिटर्निंग ऑफिसरों (आरओ) का तबादला कर दिया है। उनके विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के भी रिटर्निंग ऑफिसर का दबदला कर दिया है। उन्होंने इसे नजीरविहीन बताया और कहा कि चुनाव की तारीख की घोषणा करने के एक दिन में पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी समेत कई अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। लगादार तीन दिन में 60-70 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों को तबादला कर दिया गया। अनेक वरिष्ठ अधिकारियों को दूसरे राज्यों में भेज दिया गया। ऐसा केवल पश्चिम बंगाल में ही किया गया। उन्होंने चुनाव आयोग पर एक पार्टी के इशारें पर यह सब करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों को भवानीपुर क्षेत्र में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/doctor-murders-wife-in-guna-and-fakes-accident-three-arrested/151396

डॉक्टर ने पत्नी की हत्या कर कार में लगाई आग, तीन आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: