तृणमूल कांग्रेस की आला और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सांसद कल्याण बनर्जी के घर जाकर मुलाकात कर यह संदेश दिया है कि वे अपनी पार्टी के उन कार्यकर्ताओं-नेताओं के साथ खड़ी हैं।
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। तृणमूल कांग्रेस की आला और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सांसद कल्याण बनर्जी के घर जाकर मुलाकात कर यह संदेश दिया है कि वे अपनी पार्टी के उन कार्यकर्ताओं-नेताओं के साथ खड़ी हैं जिन पर विधानसभा चुनाव बाद बदले की भावना से भाजपा जुल्म ढा रही है। चुनाव नतीजा आ जाने के बाद पहली बार वे अपनी पार्टी के किसी नेता के घर गईं।
धरना प्रदर्शन के दौरान घायल हुए कल्याण बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस नेता और हुगली जिले के तहत श्रीरामपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद कल्याण बनर्जी पर उस समय हमला हुआ जिस समय वे चंडीतला में अपनी पार्टी की ओर से दिए जा रहे धरना कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। हमले में उनके सिर पर चोट आई है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से चंडीतला समेत राज्य की दूसरी जगहों में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी पर दक्षिण चौबीस परगना जिले के सोनारपुर में हुए हमले की घटना के विरोध में धरना कार्यक्रम किया गया।
भाजपा के खिलाफ दिल्ली में भी रणनीति बनाएंगी टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी पार्टी नेताओं की बैठक कर भाजपा के लोगों की ओर से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं-नेताओं पर किए जा रहे हमले की घटनाओं के विरोध में आंदोलनात्म कार्यक्रम तय करेगी। वे दिल्ली भी जाएंगी और भाजपा विरोधी नेताओं से आंदोलन के मुद्दे पर सलामशविरा करेंगी।
यह भी पढ़ें: वेब सीरीज 'Brown' को करिश्मा कपूर ने पहले क्यों कर दिया था मना? अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा