मौसम के बिगड़े मिजाज की वजह से मुख्यमत्री ममत बनर्जी का विमान दमदम हवाई अड्डे (नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) पर समय पर नहीं उतर पाया।
कोलकाता। मौसम के बिगड़े मिजाज की वजह से मुख्यमत्री ममत बनर्जी का विमान दमदम हवाई अड्डे (नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) पर समय पर नहीं उतर पाया। ऐसे में करीब एक घंटा बीस मिनट तक वे सासत में पड़ी रही।
कालवैशाखी का कहर से उड़ान में बाधा
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पश्चिम बर्दवान जिले के पांडुश्वर में आयोजित सभा में हिस्सा लेकर अंडाल से दोपहर बाद तीन बजकर 39 मिनट पर रवाना होना था और दमदम हवाई अड्डे पर चार बजे पहुंच जाना था। उनका विमान समय से रवाना हुआ। इसी बीच दमदम हवाई अड्डे के इलाके में कालवैशाखी के कारण तेज तूफान उठा और तेज बारिश भी होने लगी।
चार बार नाकाम रही लैंडिंग की कोशिश
दमदम हवाई अड्डे के अधिकारियों ने करीब आधे घंटे तक सुरक्षा के मद्देनज़र विमानों का आवगमन ठप कर दिया। मुख्यमंत्री ममता का विमान चार बार उतरने की कोशिश की लेकिन उसका उतरना संभव नहीं सका। तूफान और बारिश थमने में समय लग गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विमान करीब एक घंटा बीस मिनट ऊपर चक्कर लगाता रहा।
सुरक्षित लैंडिंग के बाद कार्यकर्ताओं ने ली राहत की सांस
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विमान में सासत में थीं और हवाई अड्डे के बाहर टीएमसी के नेता-कार्यकर्ता, तमाम अधिकारी दुश्चिंता से परेशान थे। मौसम के मिजाज ठीक होने और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विमान उतरने के बाद ही सभी के सांस में सांस आई।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-warns-us-and-israel-against-ground-offensive/152030
ईरान की अमेरिका-इजराइल को खुली चेतावनी: 'अपने बच्चों को नरक में न भेजें